जब बात घर के लिए एक नया टीवी चुनने की आती है, तो आज के समय में सबसे बड़ा कन्फ्यूजन साइज को लेकर होता है। 55 इंच लें या बजट थोड़ा बढ़ाकर सीधे 65 इंच पर जाएं? TV सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं है, बल्कि यह आपके लिविंग रूम का जरूरी हिस्सा है जहां पूरा परिवार साथ में फिल्में और मैच तो देखते ही हैं, साथ ही गेमिंग के शौकीन लोग इन पर आसानी से हाई-एंड गेम्स भी खेल सकते हैं। बता दें कि 55 इंच का टीवी मीडियम आकार के लिविंग रूम के लिए बेहतर माना जाता है, तो वहीं 65 इंच का टीवी आपको घर बैठे बिल्कुल सिनेमा हॉल जैसा अहसास कराता है। ऐसे में आइए इनके बीच के अंतर को विस्तार से समझते हैं-
55 और 65 इंच टीवी के बीच मूख्य अंतर
- 55 इंच का टीवी: अगर आपका लिविंग रूम मीडियम साइज का है या आप टीवी को अपने मास्टर बेडरूम में लगाना चाहते हैं, तो 55 Inch TV का साइज बिल्कुल परफेक्ट बैठता है।
- 55 इंच के टीवी की कीमत भी 65 इंच के मुकाबले काफी कम होती है।
- इस 55 इंट वाले टीवी को अपने बेड और सोफा से 1.7 मीटर तक की दूरी से साफ विजुअल्स आराम से देख सकते है।
- 65 इंच का टीवी: अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं या नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, तो 65 इंच की बड़ी स्क्रीन आपको विजुअल्स के अंदर डुबो देगी।
- अगर आपका घर बड़ा है और सोफे से टीवी की दूरी 8 फीट या उससे ज़्यादा है, तो 65 इंच वाला टीवी आपके लिए बेस्ट रहेगा।
- इस बड़े डिस्प्ले पर आप क्रिकेट मैच और PS5 गेमिंग का बेहतरीन मज़ा ले सकते हैं।
