Top SearchesAmazon Smart TV Sale 202643 Inch Smart TV Under 35000Best Apple WatchesBest 55 Inch Ultra HD LED TVSmart TV Under 45KBest Sony Soundbars Affordable Tablets for Students

5 किफायती स्मार्ट एलईडी टीवी जो आपके छोटे लिविंग रूम के लिए उम्दा हैं

क्या आप अपने छोटे से लिविंग स्पेस के लिए बढ़िया स्मार्ट एलईडी टीवी की तलाश कर रहे हैं? बता दें कि आप 32 से लेकर 55 इंच तक के साइज़ में आने वाले किफायती टीवी का चुनाव कर सकते हैं। ये कमरे में देखने की उचित दूरी बनाए रखते हुए जगह का भी कम घेराव करते हैं।

5 किफायती स्मार्ट एलईडी टीवी
5 किफायती स्मार्ट एलईडी टीवी

आजकल के कॉम्पैक्ट लिविंग स्पेस के लिए सही स्मार्ट एलईडी टीवी चुनना एक चुनौती हो सकती है। खासकर जब आपका बजट भी सीमित हो। चिंता न करें! हमने आपके लिए ऐसे 5 बेहतरीन बजट स्मार्ट एलईडी टीवी चुने हैं जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे, साथ ही आपके छोटे लिविंग एरिया में शानदार मनोरंजन का अनुभव देंगे। इसमें Haier, XIAOMI, PHILIPS, TOSHIBA और Onida जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट एलईडी टीवी शामिल हैं जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं। इन ब्रांड्स के टीवी की खासियत यह है कि कम जगह में भी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और शानदार साउंड प्रदान करते हैं जिससे आपको घर बैठे थिएटर जैसा अनुभव मिलेगा।

गैजेट गली पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते है।

01

Haier H5E Series 108cm (43) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

Check Price on Amazon

43 इंच के स्क्रीन साइज वाले इस टीवी को आप छोटे लिविंग रूम में लगा सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में MEMC तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो तेज गति से चलने वाले विजुअल को साफ पेश करता है।

  • डिस्प्ले: इसमें LED डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो फोटो और वीडियो को साफ दिखाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन के साथ 60 HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है जिसकी वजह से आपको ऐसा लगेगा कि आप सिनेमा हॉल में बैठकर मूवी देख रहे हैं।
  • स्मार्ट फीचर्स: इस टीवी में कई तरह के स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे कि वॉचलिस्ट जिससे आप अपनी पसंदीदा शो, मूवी या फिर गाने को एक जगह पर रख सकते हैं जिससे आपको बार-बार इन्हें खोजने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट भी दिया गया है जिससे बोलकर चैनल को बदलने के साथ-साथ साउंड को भी कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी: इस टीवी में कई तरह की कनेक्टिविटी भी मिलती है, जैसे कि HDMI, USB, WIFI, ब्लूटूथ जिनकी मदद से आप इस टीवी से स्पीकर से लेकर साउंडबार, लैपटॉप तक को कनेक्ट कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 43 इंच
  • ब्रांड - हायर
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • वेब ब्राउजिंग
  • क्रोमकास्ट

कमी

  • इस टीवी के यूट्यूब में माइक्रोफोन नहीं है।

Haier H5E Series 108cm (43) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

Rs. 27,490

Get This
02

Xiaomi 80 cm (32 inch) F Series HD Ready Smart LED Fire TV

Check Price on Amazon

HD रेडी रेजोल्यूशन वाले इस स्मार्ट टीवी में 60 HZ रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे  हाई क्वालिटी वाले विजुअल देखने को मिलेंगे। XIAOMI टीवी अलग-अलग प्रकार के OTT ऐप को सपोर्ट करता है, जैसे कि Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar जिनकी वजह से कई तरह की वीडियो को देख सकते हैं।

  • कनेक्टिविटी: 32 इंच के इस टीवी में HDMI, USB जैसी अलग-अलग प्रकार की वायर्ड और वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है, जिसकी मदद से आप इस टीवी को दूसरे स्मार्ट डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ब्लू-रे और गेमिंग कंसोल कनेक्टिविटी भी मिलता है।
  • ऑडियो: यह स्मार्ट टीवी 20 वॉट तक आवाज प्रदान करने में सक्षम है, जिसमें डॉल्बी ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे साफ साउंड सुनने को मिलती है। यह टीवी छोटे हॉल के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे आपको अलग से साउंडबार या स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • अन्य फीचर्स: अगर आप अपने फोन में मौजूद वीडियो को टीवी पर देखने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस टीवी का क्रोमकास्ट फीचर बेहतर साबित होगा क्योंकि वीडियो को वायरलेस तरीके से टीवी पर कास्ट करना आसान है। इसके अलावा इसमें वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जिससे आप टीवी के किसी भी कोने से साफ विजुअल देख सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 32 इंच
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
  • ब्रांड - XIAOMI
  • रिज़ॉल्यूशन - 720p
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
  • स्पेशल फ़ीचर बेज़ल-लेस डिज़ाइन

खूबियां

  • बिल्ट-इन स्पीकर
  • आई कम्फर्ट मोड

कमी

  • इस टीवी की स्क्रीन पर कभी-कभी वीडियो देखते समय अपने आप बंद हो जाती है।

Xiaomi 80 cm (32 inch) F Series HD Ready Smart LED Fire TV

Rs. 13,499

Get This
03

PHILIPS 80 cm (32 inches) 6100 Series Frameless HD Smart TV

Check Price on Amazon

अगर आप अपने छोटे से हॉल में टीवी लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो 32 इंच वाला PHILIPS का यह टेलीविजन बढ़िया होगा। इसमें 1.0 GB RAM और 8GB ROM मिलता है, जो टीवी को बिना रूके सही से चलाने में मदद करता है।

  • ऑडियो: यह एलईडी टीवी 24 वॉट तक साउंड देता है जिसमें पावरफुल स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है जिससे आपको छोटे से लिविंग रूम में ज़ोरदार आवाज सुनने को मिलती है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी ऑडियो का इस्तेमाल किया गया है जिससे मूवी देखने के अनुभन को दोगुना बेतर कर सकता है। 
  • स्मार्ट फीचर्स: इस टीवी में गूगल असिस्टेंट की सुविधा मिलती है जिससे आप बिना रिमोट के अपनी आवाज के जरिए इस टीवी को नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं यह टीवी अलग-अलग प्रकार के OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से कई तरह के ऑनलाइन कंटेंट को देखा जा सकता है। 
  • डिस्प्ले: यह टीवी 32 इंच के स्क्रीन साइज में आता है जिसमें LED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे विजुअल साफ नजर आते हैं। यह टीवी HDR10 और HLG को सपोर्ट करता है जिसे विशेष रूप से विजुअल को बेहतर ढंग से पेश करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिससे आपको घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज- 32 इंच
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
  • ब्रांड - PHILIPS
  • रिज़ॉल्यूशन - 720p
  • रिफ्रेश रेट - 60Hz

खूबियां

  • ड्यूल-बैंड वाईफ़ाई
  • ब्लू-रे सपोर्ट

कमी

  • यह टीवी थोड़ी धीमा रिस्पॉन्स करता है जिसकी वजह से आपको विजुअल अटक कर चलते हुए नजर आ सकते हैं।

PHILIPS 80 cm (32 inches) 6100 Series Frameless HD Smart TV

Rs. 15,499

Get This
04

Toshiba 100 cm (40 Inches) HD Ready Smart LED TV

Check Price on Amazon

Toshiba ब्रांड का यह टीवी 40 इंच के स्क्रीन साइज में आता है जिसे आप अपने छोटे से लिविंग रूम में लगा सकते हैं। यह VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करता है जिसमें आपको एंड्रॉइड से थोड़ा अलग इंटरफेस देखने को मिलेगा।

  • स्मार्ट फीचर्स: इस टीवी में स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा दी गई है जिससे फोन या लैपटॉप में चल रहे विजुअल को इस बजट-फ्रेंडली टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। इसकी वजह से आप अपने पसंदीदा शो या मूवी को बड़ी स्क्रीन पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा यह अलग-अलग प्रकार के OTT ऐप को भी सपोर्ट करता है जिससे आप विभिन्न तरह के शो, मूवी, K ड्रामा देख सकते हैं।
  • डिस्प्ले: यह टीवी 40 इंच के स्क्रीन साइज में आता है जिसमें HD रेडी रेजोल्यूशन मिलता है जिससे आपको हाई क्वालिटी वीडियो देखने को मिलते हैं। इस स्मार्ट टीवी में REGZA पिक्चर इंजन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाता है जो विजुअल को हाई क्वालिटी में पेश करता है। आपको ऐसा लगेगा कि आप थिएटर पर बैठकर मूवी देख रहे हैं।
  • ऑडियो: इसमें पावरफुल स्टीरियो स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है जो 20 वॉट तक ऑडियो प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे आपको चारों ओर से आवाज सुनने को मिलता है। इसकी वजह से आपको अपने छोटे से हॉल में अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 40 इंच
  • ब्रांड - TOSHIBA
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - FHD
  • रिज़ॉल्यूशन - 1080p
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
  • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi

खूबियां

  • गेम मोड
  • एयरप्ले

कमी

  • इस टीवी को लगाने में समस्या हो रही है।

Toshiba 100 cm (40 Inches) HD Ready Smart LED TV

Rs. 23,990

Get This
05

Onida 139 cm (55 inches) Ultra HD 4K Smart LED TV

Check Price on Amazon

Fire OS के साथ आने वाले इस किफायती स्मार्ट एलईडी टीवी में 16 GB मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है। इस टीवी में अलग-अलग प्रकार की कनेक्टिविटी मिलती है जैसे कि HDMI, USB, ब्लूटूथ जिनकी मदद से आप दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।

  • डिस्प्ले: 55 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाले इस टीवी में LED डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे आपको मूवी और शो देखते समय साफ़ विजुअल मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन मिलता है जिससे हर एक विजुअल चमकदार नज़र आता है जिससे आपकी आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ता है।
  • ऑडियो: यह 20 वॉट तक ऑडियो प्रदान करने में सक्षम है जो आपके छोटे से लिविंग रूम में गूंजती हुई आवाज़ सुनाई देगी। इसके अलावा यह डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है जिससे हर एक शब्द स्पष्ट सुनाई देता है जिससे मूवी देखने का मज़ा भी दोगुना होता है।
  • फीचर्स: अगर आपको भी Prime Video, Netflix जैसे अलग-अलग प्रकार के OTT ऐप्स पर कई तरह के शो और मूवी देखना पसंद है तो यह टीवी इसे सपोर्ट करता है। इसके रिमोट में वॉइस की सुविधा दी गई है जिससे आप बोलकर इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • स्क्रीन साइज - 55 इंच
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
  • ब्रांड - ओनिडा
  • रिज़ॉल्यूशन - 4K
  • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
  • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

खूबियां

  • ट्रू-बेज़ल-लेस डिज़ाइन
  • AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़ेशन

कमी

  • इस टीवी में ब्राइटनेस की कमी है जिससे अगर आप उजाले में टीवी देखते हैं तो विजुअल धुंधले नजर आ सकते हैं।

Onida 139 cm (55 inches) Ultra HD 4K Smart LED TV

Rs. 30,999

Get This

किफायती स्मार्ट एलईडी टीवी के मॉडलों की तुलना

यहां पर अलग-अलग ब्रांड के किफायती स्मार्ट एलईडी टीवी के मॉडलों की तुलना फीचर्स और स्क्रीन साइज के आधार पर की गई है। इन्हें ध्यान में रखते हुए आप खुद के लिए एक बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

ब्रांड मॉडल्स 

स्क्रीन साइज

ऑडियों फीचर्स 

खासियत 

Haier H5E Series 

43 इंच

सराउंड साउंड

60 Hz

Xiaomi 80 cm

32 इंच

DTS-HD

वाइड व्यूइंग एंगल

PHILIPS 6100 Series

32 इंच

डॉल्बी ऑडियो

क्रोमकास्ट

Toshiba 100 cm HD Ready 

40 इंच

REGZA पावर ऑडियो

VIDAA OS

Onida 139 cm

55 इंच 

डॉल्बी ऑडियोॉ

MEMC 

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

छोटे कमरे के लिए स्मार्ट एलईडी टीवी का आकार कितना होना चाहिए?

छोटे कमरे के लिए स्मार्ट एलईडी टीवी का आकार 32 इंच से 43 इंच तक होना चाहिए जिसकी वजह से आपकी आँखों पर ज़ोर नहीं पड़ता है और आप आराम से टीवी में वीडियो देख सकते हैं।

क्या बजट में स्मार्ट टीवी में सभी स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं?

जी हाँ, आजकल कई बजट स्मार्ट टीवी में Netflix, YouTube जैसे ऐप्स, वॉयस असिस्टेंट और स्क्रीन मिररिंग जैसी सुविधाएँ मिलती हैं जो इन्हें खास बनाते हैं।

स्मार्ट एलईडी टीवी लेने से पहले किन बातों को ध्यान में रखा जा सकता है?

अगर आप खुद के लिए स्मार्ट एलईडी टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो स्क्रीन साइज, ऑडियो, AI फीचर्स, कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए चुन सकते हैं।

किस ब्रांड का स्मार्ट एलईडी टीवी बढ़िया होगा?

वैसे तो बाजार में अलग-अलग ब्रांड के स्मार्ट एलईडी टीवी मिलते हैं, लेकिन अगर आप बजट में टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Haier, Xiaomi, PHILIPS जैसे ब्रांड के विकल्प मिल जाएंगे जिन्हें आप ले सकते हैं।

कॉम्पैक्ट लिविंग स्पेस के लिए कौन सी माउंटिंग सबसे अच्छी है?

वॉल माउंटिंग (दीवार पर लगाना) कॉम्पैक्ट स्पेस के लिए सबसे अच्छी होती है, क्योंकि यह फर्श पर जगह बचाती है और देखने का कोण भी बेहतर होता है।

You May Also Like