आज के समय में स्टूडेंट्स के लिए लैपटॉप एक जरूरत बन गया है, चाहे वह ऑनलाइन क्लास हो, प्रोजेक्ट बनाना हो या मनोरंजन का काम हो। लेकिन हर किसी का बजट ज्यादा नहीं होता, इसलिए ₹30,000 के अंदर एक अच्छा लैपटॉप ढूंढना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। अच्छी बात यह है कि इस बजट में भी कुछ भरोसेमंद ब्रांड ऐसे हैं जो बेहतर परफॉर्मेंस और जरूरी फीचर्स दे सकते हैं। यहां आपको ASUS, Lenovo, Primebook जैसे Brand के Laptop के विकल्प दिए गए हैं जो आपके काम को आसान बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस रेंज में आपको एंट्री-लेवल प्रोसेसर, 4GB से 8GB रैम और एसएसडी स्टोरेज जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जो पढ़ाई और रोज दिन के इस्तेमाल के लिए सही हो सकते हैं और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ लंबे समय तक टिके हुए रह सकते हैं। हालांकि इस बजट में आपको हाई-एंड गेमिंग या बहुत हैवी सॉफ्टवेयर चलाने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, लेकिन नोट्स बनाना, इंटरनेट ब्राउज़िंग, ऑनलाइन क्लास और हल्का मल्टीटास्किंग आराम से हो सकता है।
देखिए नीचे 5 बढ़िया विकल्प जिसे आसानी से अमेजन से लिया जा सकता है -
