राजन शाही का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से दर्शकों को एंटरनेट कर रहा है और सीरियल में अब तक कई जेनरेशन लीप आ चुके हैं। फिलहाल कहानी अरमान-अभीरा और उनकी दोनों बेटियों मुक्ति और मायरा के इर्द-गिर्द घूम रही है। काफी मुश्किलों के बाद अरमान और अभीरा साथ आ चुके हैं। हालांकि, पोद्दार परिवार की उलझनें कम होती नहीं दिख रही हैं। सीरियल की कहानी अब फिर से लीप की तरफ बढ़ रही है। इसका प्रोमो भी आउट हो चुका है। कहानी में अब दो साल का लीप आने वाला है। इसके बाद कई नए किरदारों की एंट्री होगी और एक नया लव ट्रायंगल भी शुरू होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सीरियल में आगे क्या होने वाला है?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप के बाद बदलेगी कहानी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरमान और अभीरा मिलकर मायरा का 18वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि अभीरा, मायरा से कहती है कि अब वो 18 साल की हो चुकी है और वादे के मुताबिक वो उससे एक 'बिग गर्ल' वाला सवाल पूछ सकती है।

इस पर मायरा पूछती है, "आपको कैसे पता चला कि पापा आपके लिए बने हैं..." इसके जवाब में अभीरा कहती है, "जब मुझे ऐसा लगा कि अरमान मेरा दोस्त और मेरा सुकून है...उसके साथ होने पर मुझे किसी और की जरूरत नहीं पड़ती है।" इसके बाद मायरा कहती है कि कबीर भी बिल्कुल ऐसा ही है और अरमान-अभीरा को बताती है कि वो कबीर को अपना सोलमेट मानती है। इस बात को सुनकर दोनों हैरान कर जाते हैं।

नई लव स्टोरी की होगी शुरुआत

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो मायरा, कबीर के प्यार में पड़ जाएगी, लेकिन कबीर, मुक्ति को दिल दे बैठेगा और इस तरह दोनों बहनों और कबीर के बीच लव ट्रायंगल की शुरुआत होगी। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कबीर, मायरा को धोखा देगा, लेकिन वो कबीर के लिए पूरे परिवार के खिलाफ जाने के तैयार हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2 Spoiler: क्या तुलसी की कुर्बानी कर देगी उसे अपने ही बच्चों से दूर? 10 साल बाद ऐसे बदल जाएगी कहानी

लीप के बाद होगी कई नए किरदारों की एंट्री

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप के बाद क्या कुछ नया होने वाला है, यह देखना दिलचस्प होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद सीरियल में कई नए चेहरे भी नजर आएंगे। 'क्रिमिनल जस्टिस' फेम आदित्य गुप्ता, मायरा के लव इंट्रेस्ट कबीर का किरदार निभाएंगे, वहीं शगुफ्ता अली भी शो में कदम रख सकती हैं। इसके अलावा आदेश चौधरी और आस्था चौधरी के भी शो में आने के चर्चे हैं। बताया जा रहा है कि आदेश और आस्था, कबीर के माता-पिता और शगुफ्ता अली, कबीर की दादी का किरदार निभाएंगी। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।

 

यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: अरमान ने किया अभीरा को पहचानने से इंकार, बिखर गईं मुक्ति-मायरा की दुनिया; अब क्या मोड़ लेगी कहानी?

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हमेशा लीप के बाद कहानी काफी एक्साइटिंग हो जाती है, ऐसे में इस बार भी फैंस इस लीप को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus, Jio Hotstar