'बिग बॉस 20' को शुरू हुए लगभग एक महीने का वक्त हो गया है। शो में लगातार नए हंगामे और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो से तीन सदस्य बाहर हो चुके हैं और अब घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सलमान खान के शो में 16 सदस्यों ने भाग लिया था, जिसमें से ईशा रिखी, रोहेद खान और रीति तिवारी का सफर खत्म हो गया है और अब घर में 13 सदस्य मौजूद हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि शैनन के बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रख सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन हैं और बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू से उनका क्या रिश्ता है?

शैनन के कौन हैं?

शैनन के एक ग्लोबल स्टार हैं। वह इंटरनेशनल म्यूजिक और एक्टिंग की दुनिया में खास पहचान रखती हैं। बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री को लेकर कयास तेज हो गए हैं। जेन जी इंटरनेशनल सिंगर और एक्ट्रेस शैन्नन के ने  साल 2025 में दुनिया के चर्चित म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में परफॉर्म किया था। वह  भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं और इंडियन म्यूजिक की भी उन्हें काफी समझ है। उन्होंने बुलिंग के खिलाफ मैसेज देने के लिए ' Give Me Your Hand' सॉन्ग बनाया था, जो काफी चर्चा में रहा था। 

क्या बिग बॉस 20 में एंट्री ले रही हैं शैनन के?

शैनन के की बिग बॉस 20 में एंट्री की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। हालांकि, इस बारे में उनकी टीम या बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अफवाहों की बाजार गर्म है कि सलमान खान के शो में वह कदम रख सकती हैं।

शैनन के का कुमार सानू से क्या रिश्ता है?

शैनन के बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू की बेटी हैं। उनकी परवरिश लंदन में हुई है। बता दें कि कुमार सानू ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी से बेटे जान कुमार सानू हैं और दूसरी पत्नी के साथ उन्होंने शैनन के को गोद लिया था। वह साल 2026 में कुमार सानू के साथ लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में लाइव सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर चुकी हैं। बता दें कि कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।