'बिग बॉस 20' में पिछले दो हफ्तों से एविक्शन नहीं हुआ है। बॉटम में होने की वजह से मैरी कॉम और अमन गांधी की एक-एक लाइफलाइन कम हुई है। इसी बीच इस वीकेंड घर में दो वाइल्ड कार्ड सदस्यों ने कदम रखा है। 'अनुपमा' फेम एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल सलमान खान के शो का हिस्सा बन चुके हैं। इसी बीच चर्चा है कि एक और कंटेंट क्रिएटर, जतिन प्रताप सिंह, 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई कंफर्मेशन नहीं आया है, जतिन प्रताप सिंह के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद उनके शो में बतौर वाइल्ड कार्ड आने की खबरों के तूल पकड़ा है। चलिए आपको बताते हैं कि जतिन प्रताप सिंह कौन हैं और यह पूरा मामला क्या है?

जतिन प्रताप सिंह कौन हैं?

जतिन एक लग्जरी लाइफस्टाइल और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं। वह नई दिल्ली से ताल्लक रखते हैं। वह ट्रैवल व्लॉग्स बनाते हैं। उनके कंटेट में ट्रैवल, अलग-अलग डेस्टिनेशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें दिखाई देती हैं। वह डिजिटल दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल, @jatinpratapofficial पर 1.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके YouTube चैनल @jatinpratapsinghvlogs पर 1.03 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। जतिन साल 2023 में 'इंडियन आइकॉन सीरीज' से जुड़े थे, जो फिटनेस, फैशन और भारतीय संस्कृति पर आधारित एक रियलिटी शो है। इसमें उन्होंने जज की भूमिका निभाई थी। उनकी प्रोफाइल के अनुसार, वह एक इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी और स्टेट-लेवल के ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हैं।

जतिन के 'बिग बॉस 20' में आने की चर्चा क्यों है?

जतिन प्रताप सिंह ने बीते कल यानी रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में उन्होंने एक कार्डहोल्डर पकड़ा हुआ था। उस कार्ड पर 'वाइल्ड कार्ड' लिखा था। तस्वीर के साथ उन्होंने 'तथास्तु' लिखा, जो 'बिग बॉस 20' की थीम है। उन्होंने बैकग्राउंड में सलमान खान का गाना 'राधे' भी लगाया। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में दो हैशटैग भी डाले। इसमें उन्होंने लिखा, #वाइल्डकार्ड? #अप्रत्याशितरूपसेआइकॉनिक। इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या वह 'बिग बॉस 20' में एंट्री करने वाले हैं। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी और 'बिग बॉस 20' में उनकी एंट्री पर एक्साइटमेंट जाहिर किया। हालांकि, इसे लेकर अभी चैनल या मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल पोस्ट नहीं किया गया है।

शो में मौजूद हैं कई कंटेट क्रिएटर

इस साल 'बिग बॉस 20' में कई कंटेट क्रिएटर मौजूद हैं। इनमें अरिश्फा खान, गुल्लू और स्काउट ओपी शामिल है। इस वीकेंड पर कंटेट क्रिएटर नकुल ढुल की भी शो में एंट्री हुई है। ऐसे में देखना होगा कि क्या वाकई जतिन शो में कदम रखेंगे और अगर ऐसा होता है तो उनकी एंट्री क्या धमाल मचाएगी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar, Instagram/Jatin Pratap Singh