दिवाली से पहले थियेटर्स में मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' रिलीज हुई, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इधर अब दिवाली के बाद आपको घर बैठे एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर कई जबरदस्त वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अगर आपको त्योहार के बाद बोरियत या खालीपन महसूस हो रहा है, तो उसे दूर करने के लिए आपको बस इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाना है और फिर घर बैठे-बैठे आप कई फिल्मों और शोज का लुत्फ उठा पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते क्या-क्या रिलीज होगा?
1. दायरा
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की इन्वेस्टिगेटिव क्राइम ड्रामा फिल्म 'दायरा' भी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म सितंबर में थियेटर्स में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। यह फिल्म 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। अब देखना होगा कि फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
2. स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क
यह करण जौहर की पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' पर बेस्ड एक थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें शनाया कपूर डबल रोल (जुड़वां बहनों के रूप में) नजर आएंगी। कुछ ही वक्त पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस सीरीज की कहानी सेंट टेरेसा स्कूल की एक छात्रा आयशा के इर्द-गिर्द घूमती है। जब उसकी तलाब में लाश मिलती है, तो उसकी जुड़वां बहन सच की तलाश में निकल जाती है। यह सीरीज 13 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
3. पारिवारिक मनोरंजन
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी स्टारर फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म13 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर स्ट्रीम होने जा रही है। इसमें पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी इसमें पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। इसका टीजर काफी दिलचस्प है और इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। कहानी में एक पंकज त्रिपाठी एक बेचरल हैं और उनकी जिंदगी में अदिति राव हैदरी हाउस हेल्प बनकर आती हैं, जिसके बाद कॉमेडी और उलझनों का सिलसिला शुरू होता है।
4. जेलर 2
रजनीकांत की 'जेलर 2' इस गुरुवार को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसकी कहानी केरल में छिपे बैठे रिटायर्ड जेलर 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के इर्द-गिर्द घूमती है।
5. रणबाली
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड-एक्शन फिल्म 'रणबाली' सिनेमाघरों में रिलीज के एक महीने के अंदर ही OTT पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 16 अक्टूबर को पैन इंडिया रिलीज हुई थी और अब 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। यह तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
