जैसे ही वीकेंड आता है वैसे ही हर कोई ओटीटी पर कुछ मजेदार और नया देखने की प्लानिंग में जुटच जाता है। हर हफ्ते ढेरों फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होती हैं, लेकिन फैंस का दिल इस हफ्ते किसने जीता हैं, यह जानना बेहद जरूरी है। अगर आपने अभी तक अपनी वीकेंड वॉच-लिस्ट तैयार नहीं की है, तो इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इन दिनों ओटीटी पर 5 ऐसी कौन-सी फिल्में और सीरीज हैं जो सबसे ऊपर ट्रेंड कर रही हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
'मां बहन' (Maa Behen)
इस फिल्म इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रही है। माधुरी की एक्टिंग ने लोगों का मन फिर एक बार जीत लिया है।
इससे हर वो महिला जुड़ाव महसूस कर सकती है जो अकेली है और अपना जीवन जी रही है। इसे आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर आसानी से देख सकते हैं।
'29' (29)
रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्मों के शौकीनों के लिए '29' एक परफेक्ट चॉइस बन सकती है। यह फैंस को शुरुआत से लेकर अंत तक स्क्रीन से बांधकर रखता है। जिन लोगों की शादी 29 साल की उम्र मे भी नहीं हुई है वे इस फिल्म से सबक ले सकते हैं। इसे इस हफ्ते की मस्ट-वॉच लिस्ट में शामिल जरूर करें।
'कारा' (Kara)
'कारा' अपनी अनोखी कहानी के दम पर टॉप ट्रेंड्स में जगह बनाए हुए है। इस फिल्म मे धनुष की एक्टिंग सभी का मन जीत रही है। अन्य कलाकारों की एक्टिंग भी फैंस को काफी प्रभावित कर रही है।
ऑफिस रोमांस' (Office Romance)
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह फिल्म काम के प्रेशर के बीच पनपने वाले प्यार और नोक-झोंक पर बनाई गई है। इसमें दिखाया गया मॉडर्न डे रिलेशनशिप और वर्क लोड आपको काफी एंटरटेन कर सकता है। ऐसे में आप इस वीकेंड पर फिल्म को देख सकती हैं।
'मेग 2: द ट्रेंच' (Meg 2: The Trench)
अगर आप हॉलीवुड एक्शन और बड़े पर्दे वाले विजुअल्स के दीवाने हैं, तो 'मेग 2: द ट्रेंच' आपके लिए बेस्ट एंटरटेनमेंट पैकेज है। यह 2018 की हिट फिल्म 'द मेग' का सीक्वल है। इसमें जेसन स्टेथम और वू जिंग मुख्य किरदार में हैं। यह कहानी समुद्र की गहराइयों में छिपे खूंखार जीवों के खिलाफ इंसानों की जंग पर आधारित है।
इसे भी पढ़ें -इस फ्राइडे थिएटर्स में मचेगा धमाल, वीकेंड पर रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में; नोट कर लें लिस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
