सलमान खान के भाई सोहेल खान इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' का हिस्सा हैं। उन्होंने वाइल्ड कार्ड के तौर पर इस शो में एंट्री की थी। उनकी पत्नी सीमा सजदेह भी इस शो का हिस्सा हैं। सोहेल खान की पर्सनालिटी शो में काफी सुलझी हुई नजर आ रही है और लोग उन्हें काफी पंसद कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। सोहल खान ने बताया कि बचपन में उन्हें सेक्शुअल एब्यूज का सामना करना पड़ा था। उनकी बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए। सोहेल ने यह भी बताया कि सालों तक वो ये बात किसी से नहीं कह पाए थे। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

सोहेल खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सोहेल खान ने रियलिटी शो 'अलायंस' में बचपन में उनके साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलकर बात की है। शो के हालिया एपिसोड में रैगिंग और बुलिंग पर बात हो रही थी। इसी दौरान सोहेल ने कहा कि वो पूरी तरह रैगिंग और बुलिंग के खिलाफ हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटों से भी कहा है कि अगर कोई उन्हें परेशान करें, किसी बात को लेकर बुली करे, तो वो तुरंत आकर उन्हें बताएं और इस बात को लेकर बिल्कुल भी न झिझके।

सोहेल ने कहा कि बचपन में उनके साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने बताया, "मैं बहुत छोटा था, जब कुछ लोगों ने मुझे काफी वक्त तक सेक्शुअली एब्यूज किया था...मैं सालों तक ये बात किसी को नहीं बता पाया था। जब मैं बड़ा हुआ तो मैंने पापा से कहा कि डैड मेरे साथ ये सब हुआ था...तो उन्होंने पूछा कि मैंने उन्हें क्यों नहीं बताया इतने सालों तक? मैंने जवाब में कहा था कि मुझे शर्म आती है।" सोहेल ने कहा कि क्योंकि वो इस सब से गुजर चुके हैं इसलिए उन्होंने अपने बच्चों से कहा है कि ऐसा कुछ भी होने पर वो चुप न रहें और तुरंत उन्हें बताएं।

यह भी पढ़ें- 13 साल की उम्र में राम कपूर संग हुई थी छेड़छाड़, एक्टर ने सालों बाद Lock Upp 2 में खोला राज

'अलायंस' में साथ नजर आ रहे हैं सीमा और सोहेल

सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा दोनों ही 'अलांयस' शो का हिस्सा हैं। बता दें कि दोनों ने शादी के लगभग 25 साल बाद 2022 में तलाक लिया था। सोहेल ने इस शो में कहा था कि सीमा बहुत अच्छी इंसान हैं और अगर उनके रिश्ते में कुछ भी गलत हुआ होगा, तो वो उसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। बता दें कि दोनों के दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। पार्टनर के तौर पर दोनों अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों साथ मिलकर अपने बेटों की परवरिश कर रहे हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, इसका जिक्र दोनों कई बार कर चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'कोई लड़की ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी', श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा को लेकर किए चौंकाने वाले दावे; भड़के फैंस


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Netflix