शिल्प शिंदे को टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाबी का रोल निभाकर घर-घर में पहचान मिली थीं। यूं तो भी वो कई सालों से टीवी का हिस्सा हैं और कई रियलिटी शोज में भी भाग ले चुकी हैं, लेकिन इस रोल ने उन्हें सभी का फेवरेट बना दिया था। उनकी डायलॉग डिलीवरी और कॉमिक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा था, लेकिन लगभग 1 साल काम करने के बाद उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था और शुभांगी अत्रे ने उनकी जगह ली थी। उस वक्त शो छोड़ते वक्त उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा था। उनके और मेकर्स के बीच का विवाद उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। अब सालों बाद शिल्पा ने इन आरोपों को झूठा बताया है और इसके चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही थी...
शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' से जुड़े विवाद पर सालों बाद बात की है। भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में उन्होंने शो छोड़ने और प्रोड्यूसर पर लगाए आरोपों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। लगभग 11 साल बाद इस बारे में बात करने हुए शिल्पा ने कहा, "मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही थी...मुझ पर एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का प्रेशर बनाया जा रहा था...वो लोग चाहते थे कि न मैं शो छोड़ पाऊं और न पैसे बढ़ाने की बात कर पाऊं...उस कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा था कि मैं कहीं और काम नहीं कर सकती हूं...मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि वैसे भी कहीं और काम करने का टाइमनहीं है और ये मेरा पहला सीरियल भी नहीं है, लेकिन वो लोग नहीं माने।"
शिल्पा को दी गई थी धमकी
शिल्पा शिंदे ने ये भी बताया कि जब उन्होंने एक्सक्लुसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया, तो उन्हें शो छोड़ने को कहा गया, शो से अचानक उन्हें छुट्टी दे दी गई और धमकी दी गई कि उन्हें कहीं बाहर काम नहीं करने दिया जाएगा। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें करोड़ों का नोटिस भेजा गया था।
यह भी पढ़ें- 'तारक मेहता...' में हुई 'धुरंधर' के जमील जमाली की वापसी, राकेश बेदी की एंट्री क्या लाएगी शो में ट्विस्ट?
शिल्पा शिंदे ने लगाया था सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा आरोप
शिल्पा ने इस पॉडकास्ट में ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने प्रोड्यूसर पर सेक्शुअल हैरसमेंट का झूठा केस किया था। उन्होंने बताया कि उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा था, उनके सारे रास्ते बंद कर दिए गए थे और इसलिए उन्होंने सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वो केस झूठा था, आज पहली बार वो इस बात को खुलकर एक्सेप्ट कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे के इस कंफेशन के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स इस हरकत को गलत और घटिया बता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि इसी वजह से जो लड़कियां सच में केस करती हैं, उन्हें भी गलत समझ लिया जाता है। वहीं कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि शिल्पा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
'भाबीजी घर पर हैं' लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। हालांकि, शो के साथ कई कॉन्ट्रोवर्सीज भी जुड़ी हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
