रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के अभी तीन ही एपिसोड्स आउट हुए हैं और शो में जमकर बवाल मचता दिख रहा है। सहवाग के इस शो में पहले ही हफ्ते में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच मारपीट हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स के बीच क्लैश काफी आम रहते हैं, लेकिन यहां सिवेत तोमर ने न केवल शहजाद पूनावाला को पंच मारा, बल्कि उन्हें जमीन पर धक्का भी दे दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि शो में क्या हुआ है?

Rise And Fall 2 में सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच क्या हुआ?

'राइज एंड फॉल 2' में कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और वर्कर्स दो हिस्सों में बांटा गया है। यहां सीजन के पहले अल्टीमेट रूलर बनने की जंग शुरू हो गई है। इस अल्टीमेट रूलर के हाथ में सारी पॉवर होगी और यही सारे बड़े फैसले लेगा। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स को बताना था कि उनके हिसाब से सबसे कमजोर रूलर कौन हौगा? यहां शहजाद ने जब सिवेत का नाम लिया, तो उन्हें यह हजम नहीं हुआ। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि शहजाद लगातार सिवेत पर निशाना साध रहे थे और उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहे थे। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि घर के बाहर के कुछ मुद्दों पर असली झड़प और छींटाकशी शुरू हुई थी और फिर बात बिगड़ गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Rise And Fall 2 का Video

इस बहस के बाद सिवेत अपना आपा खो बैठे और गुस्से में शहजाद की तरफ बढ़े व एग्रेशन में उन्हें धक्का दे दिया। शहजाद पूनावाल जमीन पर गिर गए। इस खींचतान में शहजाद के कपड़े भी फट गए। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि स्वरा भास्कर समेत कई अन्य सदस्य उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन बात हाथ से निकल चुकी होती है।

शहजाद और सिवेट की लड़ाई पर क्या बोले घरवाले?

दोनों कंटेस्टेंट्स की इस लड़ाई के बाद जहां सिवेट को फिजिकल वॉयलेंस के चलते घर से बाहर कर दिया गया है, वहीं करण पटेल समेत कई कंटेस्टेंट्स का आरोप है कि अगर सिवेट गलत थे तो शहजाद को भी उन्हें उकसाने के लिए सजा मिलनी चाहिए। अब देखना होगा कि सहवाग इस झगड़े पर क्या रिएक्शन देते हैं। फिलहाल सिवेट को पेंटहाउस से निकाल दिया गया है।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।