'राइज एंड फॉल 2' इन दिनों ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रहा है। प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर आने वाला यह शो काफी धमाकेदार है। 'बिग बॉस 20' की दीवानगी के बीच यह शो भी अपनी जगह बना चुका है। इस शो के हालिया एपिसोड में स्वरा भास्कर और प्रियंका चहर चौधरी के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली है। स्वरा भास्कर, प्रियंका पर गालियों की बरसात करती नजर आईं और पलटवार करते हुए प्रियंका भी उन पर जमकर बरसीं। चलिए आपको बताते हैं कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ है?

प्रियंका ने पलट दिया पूरा गेम

'राइज एंड फॉल 2' में कंटेस्टेंट्स के दो ग्रुप्स होते हैं। एक ग्रुप को बेसमेंट और एक को पेंट हाउस में रहना होता है। प्रियंका चहर चौधरी पहले पेंट हाउस में थीं, लेकिन अब उन्हें बेसमेंट में जाना पड़ा है। असल में बाकी सभी कंटेस्टेंट्स कहते हैं कि प्रियंका और करण और बेसमेंट में जाना चाहिए। प्रियंका और करण के सामने यह ऑप्शन था कि जो बजर पहले दबाएगा, उसे बेसमेंट में जाना पड़ेगा।

जब तक दोनों में कोई बजर नहीं दबाएगा, पेंटहाउस के प्राइज पॉट के पैसे कटते रहेंगे और अगर प्राइज पॉट 5 लाख तक पहुंच गया, तो करण और प्रियंका दोनों को बेसमेंट में जाना होगा। करण बेसमेंट में नहीं जाना चाहते थे, प्रियंका का कहना था कि वह बेसमेंट में चली जाएंगी पर पेंटहाउस के पैसे कम करवाकर जाएंगी। ऐसे में जब पेंटहाउस के पास सिर्फ 6 लाख रुपये बचे थे, तो प्रियंका ने बजर दबाया और वह बेसमेंट में चली गई। इसी बात को लेकर प्रियंका और स्वरा में बहस शुरू हुई।

स्वरा भास्कर और प्रियंका में भिड़ंत

स्वरा भास्कर को प्रियंका की यह बात पसंद नहीं आई। हालांकि, प्रियंका ने साफ कहा कि पेंटहाउस वाले लोगों ने ही उन्हें बेसमेंट में पहुंचाया है और अब जब वह बेसमेंट पहुंच गई हैं, तो वह वहां के लोगों के लिए खेलेंगी, पेंटहाउस के लिए नहीं। स्वरा का कहना था कि अब प्रियंका की वजह से सभी लोगों को सफर करना पड़ेगा। उन्हें प्रियंका को मक्कार और झूठी कह डाला। यहां तक कि उन्होंने कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिन्हें म्यूट करना पड़ा।

घर से लाई हो क्या पैसा....

स्वरा ने प्रियंका पर कई इल्जा लगाए और कहा कि उन्होंने हमेशा प्रियंका को सपोर्ट किया है, लेकिन प्रियंका ने सही नहीं किया है। स्वरा ने प्रियंका पर बाकी कंटेस्टेंट्स के पैसे डुबोने का आरोप लगाया। इसके बाद प्रियंका ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या स्वरा घर से वो साढ़े सात लाख लाई हैं। गुस्से में स्वरा ने भी जवाब दिया- तू लाई है क्या घर से? इसके बाद प्रियंका ने कहा कि उन्हें ऑप्शन मिला था और इसलिए उन्होंने ऐसा किया। कुल मिलाकर दोनों के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिला है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Credit: MX Player