रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, श्रीराम की भूमिका में नजर आ रहे हैं और यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर अपनी को-स्टार साई पल्लवी के साथ अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पहुंचे। यहां उन्होंने आलिया भट्ट और उनकी लव स्टोरी से जुड़े एक दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है और बताया है कि कैसे उन्होंने आलिया भट्ट को केन्या के मसाई मारा में शादी के लिए प्रपोज किया था। एक्टर ने यह भी बताया कि जब रणबीर घुटनों पर बैठकर हाथ में अंगूठी लिए आलिया से अपने प्यार का इजहार कर रहे थे, तब वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर तीन शेर मौजूद थे। इस पर अमिताभ बच्चन ने मजेदार रिएक्शन दिया। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

रणबीर ने मसाई मारा में किया था आलिया को प्रपोज

'कौन बनेगा करोड़पति 18' के लेटेस्ट प्रोमो में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन को अपनी प्रपोजल स्टोरी सुनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही आलिया को प्रपोज करने की प्लानिंग कर ली थी और ड्राइवर को कहा था कि वह जंगल के बीच गाड़ी रोक दे। उन्होंने एक कैमरापर्सन को भी कुछ दूर पर खड़ा किया था, ताकि वह इस मूमेंट की फोटो क्लिक कर सके क्योंकि लड़कियों को फोटोज क्लिक करना और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना पसंद होता है।

मेरी शेरनी सामने खड़ी थी और मैं चूहा बन गया था...

रणबीर ने बताया कि वह घर से अंगूठी लेकर गए थे और उनका प्लान था कि वह जंगल के बीचोबीच घुटनों पर बैठकर आलिया को प्रपोज करेंगे। जंगल में गाड़ी रुकवाने के बाद वह आलिया को प्रपोज करने की वाले थे, तभी उन्होंने देखा कि 100 मीटर की दूरी पर तीन शेर थे। रणबीर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "कुछ दूर पर तीन शेर थे...सामने मेरी शेरनी खड़ी थी और मैं घुटनों पर बैठा हुआ चूहे जैसा महसूस कर रहा था।" उस वक्त जल्दबाजी में उन्होंने आलिया से इतना ही पूछा, "बेबी क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" बता दें कि उस वक्त रणबीर और आलिया के प्रपोजल की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। रणबीर के इस मजेदार खुलासे को सुनकर अमिताभ बच्चन भी हंसते हुए नजर आए।

साल 2022 में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में रणबीर के घर पर ही शादी की रस्में पूरी की थीं। बता दें कि लंबे वक्त तक डेट करने के बाद आलिया और रणबीर बंधन में बंधे थे और आज इनकी गिनती बॉलीवुड की मोस्ट लव्ड जोड़ियों में की जाती है। नवंबर, 2022 में रणबीर और आलिया की बेटी राहा का जन्म हुआ। राहा बहुत क्यूट हैं और जब भी पैप्स के कैमरे में स्पॉट होती हैं, फैंस उन्हें खूब प्यार देते हैं।

 

 

 

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।