Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म 'रामायण' को लेकर हर दिन कोई न कोई नई चर्चा सामने आ रही है। खासकर इसकी रिलीज और OTT प्लेटफॉर्म को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि फिल्म के डिजिटल राइट्स करोड़ों रुपये में एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म को बेच दिए गए हैं। अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने इन चर्चाओं पर अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल फिल्म को OTT पर रिलीज करने की कोई जल्दी नहीं है।

क्या जियोहॉटस्टार ने खरीदे हैं रामायण के OTT राइट्स?

फिल्म को लेकर पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) ने करीब 450 करोड़ रुपये में इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। इस खबर के बाद से ही दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई थी कि फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

हालांकि, नमित मल्होत्रा ने इन खबरों को गलत बताया है। डीडी न्यूज के साथ बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक फिल्म के डिजिटल राइट्स किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को नहीं बेचे गए हैं। यानी जियोहॉटस्टार के साथ 450 करोड़ रुपये की डील होने की चर्चाओं की उन्होंने पुष्टि नहीं की है।

OTT से पहले थिएटर में देखना चाहते हैं मेकर्स

नमित मल्होत्रा का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता दर्शकों को फिल्म का सिनेमाघरों में शानदार अनुभव देना है। वह चाहते हैं कि लोग इसकी कहानी, संगीत और विजुअल्स को बड़े पर्दे पर देखें।

उन्होंने बातचीत में बताया कि फिल्म की OTT रिलीज (Ramayana Film Ott Release) को लेकर अभी कोई तत्काल योजना नहीं है। उनके मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म तभी आएगी, जब थिएटर में इसका सफर पूरा हो जाएगा। इसलिए फिलहाल दर्शकों को इसकी OTT रिलीज डेट का इंतजार करना होगा। मेकर्स ने अभी किसी प्लेटफॉर्म या डिजिटल रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।