जून के पहले हफ्ते में वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नया कंटेंट आ रहा है। जी हां, डिजिटल स्क्रीन्स पर मनोरंजन का बड़ा धमाका होने वाला है। इस वीक फैमिली ड्रामा से लेकर रोमांस और थ्रिलर का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। 'गुल्लक' के नए सीजन के साथ कई अन्य धमाकेदार फिल्में और शोज भी कतार में हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 1 जून से 7 जून के बीच रिलीज होने वाली इन खास फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट और उनके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
गुल्लक सीजन 5 (Gullak Season 5)
छोटे शहर के मिश्रा परिवार की मशहूर और चहेती कहानी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और रुलाने आ रही है। 'गुल्लक' का पांचवा सीजन 5 जून को सोनी लिव पर रिलीज होगा। इस बार भी संतोष, शांति, आनंद और अमन की जिंदगी के नए और मजेदार किस्से देखने को मिलेंगे।
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)
एक्शन और दमदार कहानी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए 'धुरंधर 2' एक अच्छा विकल्प है। रोमांच से भरपूर यह सीरीज 5 जून को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले पार्ट की सफलता के बाद इसके दूसरे सीजन से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
ऑफिस रोमांस (Office Romance)
अगर आप काम के स्ट्रेस के बीच कुछ हल्का-फुल्का और रोमांटिक देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स आपके लिए एक नया शो लेकर आया है। 'ऑफिस रोमांस' नाम की यह सीरीज 5 जून से नेटफ्लिक्स पर आएगी।
मां बहन (Maa Behen)
इस हफ्ते की शुरुआत एक बेहतरीन ड्रामा के साथ होने जा रही है। यह फिल्म 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें - 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में रेयांश ने खाई विरानी परिवार को बर्बाद करने की कसम, एक राज हिलाकर रख देगा शांति निकेतन की नींव
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
