Friday Ott Releases (27 November 2026): इस हफ्ते रिमोट हाथ में लेकर बैठ जाइए, क्योंकि OTT पर एक साथ तीन अलग-अलग टेस्ट की चीजें आ रही हैं। एक तरफ सस्पेंस का बाप वापस आ रहा है, तो दूसरी तरफ भक्ति और शांति वाली फिल्म और तीसरी तरफ कॉलेज की राजनीति से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का खेल।

मतलब, घर में दादी को भी कुछ मिलेगा और आपको भी। चलिए, बिना टाइम खराब किए सीधे बताते हैं कि इस हफ्ते क्या-क्या आने वाला है और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

फ्राइडे ओटीटी रिलीज (Friday Ott Releases)

कल 27 नवंबर को 3 फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। आइए देखते हैं लिस्ट-

1. दृश्यम-3 (Drishyam 3)

तारीख- 27 नवंबर, 2026
प्लेटफॉर्म- Netflix

अजय देवगन की यह फिल्म वही पुराना सस्पेंस लेकर आई है, लेकिन इस बार कहानी का एंड होगा। विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए जो जाल बुना था, क्या वो इस बार भी पुलिस को चकमा दे पाएगा? या इस बार उसका हर प्लान फेल हो जाएगा?

 अगर आपने पहले वाले दोनों पार्ट देखे हैं, तो ये वाला मिस करना तो बनता ही नहीं। अगर नहीं देखे, तो पहले दोनों देखकर ही ये शुरू करना, वरना आधा मजा खराब हो जाएगा।

2. हनुमान अंश (Hanuman Ansh)

तारीख- 27 नवंबर, 2026, 29 नवंबर
प्लेटफॉर्म- Netflix, Sony Liv

यह फिल्म नीम करोली बाबा की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं से जुड़ी है। कहानी एक ऐसे लड़के की है जो दुख में डूबा है और भक्ति और सेवा के रास्ते पर चलकर अपने अंदर की शांति ढूंढता है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने इसे एकदम सिंपल और दिल से छू जाने वाले अंदाज में बनाया है।

यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती में भी देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर यह 29 नवंबर को आएगी और सोनी लिव पर क 27 नवंबर को रिलीज हो रही है।

3. ढाई चाल (Dhai Chaal)

तारीख- 27 नवंबर, 2026
प्लेटफॉर्म- JioHotstar

यह सीरीज रितेश शाह ने लिखी है और नवीन चौधरी के दो उपन्यासों से बनी है। कहानी है स्टूडेंट लीडर मयूर भारद्वाज की, जिसका मुकाबला होता है आदिल जफर खान से। कॉलेज इलेक्शन से शुरू हुई ये लड़ाई सीधे राज्य की सरकार तक पहुंच जाती है, जहां एक शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री को ही हटाने का प्लान बना रहा है। इसमें गगन अरोड़ा, अंकित सिवाच और अंजलि तत्रारी नजर आएंगे।

 अगर इस हफ्ते आपकी कहीं जाने का प्लान नहीं है तो ऊपर बताई गई ये सीरीज और फिल्में आपके लिए ही हैं। फैमिली के साथ बैठकर वीकेंड जरूर एंजॉय करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- instagram, herzindagi (jiohotstar)