Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी सेलमेट बने हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है और इनके बीच लिंकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में हर्षद ने उनकी गर्लफ्रेंड और बेस्टफ्रेंड से मिले धोखे का जिक्र किया और इसके बाद से एक्टर की लव लाइफ भी चर्चा में आ गई। इधर लॉक अप के अंदर हर्षद और शिवांगी का रिश्ता सुर्खियां बटोर रहा हैं। शो को अंदर मौजूद कुछ कंटेस्टेंट्स को लग रहा है कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है और सोशल मीडिया पर भी इनके फैन एडिट खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों की क्यूट बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि ये दोनों पहले एक डेली सोप में साथ काम कर चुके हैं और तब भी इनकी डेटिंग की अफवाहें खूब वायरल हुई थीं।

क्या शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा आ रहे हैं करीब?

'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का रिश्ता चर्चा में है। 'स्प्लिट्सविला 16' फेम योगेश रावत भी लॉक अप में बतौर कैदी नजर आ रहे हैं और हाल की एक एपिसोड में वो वरुण से इन दोनों के रिश्ते के बारे में बात करते नजर आए।

उन्होंने कहा, "हर्षद और शिवांगी के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है...इनके बीच जो कंफर्ट लेवल है, वो अलग ही है, दोनों एक ही थाली में साथ खाना खाते हैं, शिवांगी उसके लिए खाना भी बचाती है, दोनों चौबीस घंटे साथ रहते हैं और हर्षद भी उसकी बहुत केयर करता है, इनके बीच कुछ चल रहा है।" इन दोनों की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस का कहना है कि अगर ऐसा है, तो ये बहुत अच्छा है।

यह भी पढ़ें- क्या 'बच्चे' की वजह से टूटा गौरव-आकांक्षा का रिश्ता? Lock Upp 2 में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

इस शो में साथ नजर आए थे हर्षद-शिवांगी

हर्षद और शिवांगी 'बड़े अच्छे लगते हैं' के एक सीजन में साथ नजर आए थे। दोनों का शो ज्यादा लंबा नहीं चला था, लेकिन भाग्यश्री अय्यर और रिषभ कपूर के तौर पर इनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी।

उस वक्त भी दोनों का रिश्ता सुर्खियों में रहा था और कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों डेट कर रहे हैं। शिवांगी जोशी के घर हुई गणपति पूजा में जब हर्षद नजर आए थे, तो भी कई अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि, दोनों ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त ही बताया है।

  

यह भी पढ़ें- सृति झा ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है Lock Upp 2 के कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा का नाम


हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।