सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सीरियल में सिड और समायरा की सगाई की रस्में हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मिहिर को लेकर तुलसी का शक बढ़ता जा रहा है और उसके मन में सवाल उठते हैं कि आखिर घर के किसी भी फंक्शन में मिहिर क्यों शामिल नहीं हो रहा है। करण को न चाहते हुए भी समायरा की जिद के आगे झुकना पड़ा और तृप्ति के बेटे से उसकी शादी करनी पड़ रही है। इधर सीरियल का नया प्रोमो काफी दिलचस्प है। जहां तृप्ति ने शांति निकेतन को बर्बाद करने की चाल चली है, वहीं तुलसी 'शांति निकेतन' की ढाल बनकर खड़ी है। आने वाले एपिसोड्स में तृप्ति, तुलसी को बताएगी कि वह पार्थ की मौत का सच जानती है।

क्या तुलसी के राज से उठेगा पर्दा?

सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में तृप्ति, तुलसी को बताएगी कि उसे वह राज पता है जिसे तुलसी ने 10 साल से परिवार से छुपाकर रखा है। इस प्रोमो के सामने आने के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि लंबे समय से सभी के मन में यह सवाल उठ रहा था कि आखिर पार्थ की मौत का सच कब सामने आएगा और अब तृप्ति की बातों से ऐसा लग रहा है कि वही इस राज पर से पर्दा उठाएगी। बता दें कि 10 साल पहले नंदिनी ने पार्थ को गोली मारकर उसकी हत्या की थी, लेकिन इसका इल्जाम तुलसी ने अपने सिर ले लिया था और इसी वजह से उसे 10 साल की जेल हुई थी। इस हादसे के बाद करण, तुलसी से नफरत करने लगा है और मिहिर ने भी उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: फिर शांति निकेतन की ढाल बनेगी तुलसी, ऐसे चटाएगी तृप्ति को धूल

मिहिर का इंतजार कर रहे हैं फैंस

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कुछ हफ्ते पहले अमर उपाध्याय से अपनी वापसी कंफर्म की थी। हालांकि, अभी तक वह शो में नजर नहीं आए हैं और फैंस उन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। तृप्ति लगातार तुलसी से मिहिर के बारे में सवाल पूछ रही है और उसे मिहिर को लेकर ताने भी मार रही है, लेकिन तुलसी उसे अपने जवाबों से चुप करवा देती है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या मिहिर की गैर मौजूदगी का तृप्ति से कोई रिश्ता है या ऐसी क्या वजह है, जिसके चलते मिहिर सालों से शो से गायब है। मिहिर के आने के बाद कई पुराने राज बाहर आने वाले हैं, जिससे शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।

 यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: तुलसी ने बदली 'शांति निकेतन' की काया, इस शख्स की वापसी से बदलेगी कहानी


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।