कियारा आडवाणी हाल ही में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'कॉफी विद करण सीजन 9' में पहुंचीं। कपल ने कुछ वक्त पहले दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। करण जौहर के साथ बातचीत में कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए और कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कियारा ने 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश के साथ इंटिमेट सीन को लेकर मिली ट्रोलिंग पर भी बात की और यह भी बताया कि इस पूरे विवाद पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का क्या रिएक्शन था? चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
कियारा के इंटीमेट सीन्स पर सिद्धार्थ का क्या था रिएक्शन?
'कॉफी विद करण 9' में करण जौहर ने कियारा से 'टॉक्सिक' फिल्म में यश संग इंटिमेट सीन्स करने को लेकर मिली ट्रोलिंग पर बात की। करण ने सिद्धार्थ से पूछा कि इस पूरे विवाद पर उनका क्या रिएक्शन था? हालांकि, कियारा ने कहा कि वह सिद्धार्थ की जगह इस बात का जवाब देना चाहेंगी। कियारा ने कहा, "उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ा...हमने इस मुद्दे पर कभी कोई चर्चा नहीं की और न ही इसे लेकर हमारे बीच कभी कोई बात हुई।"
कियारा ने इसलिए नहीं दिया था कोई जवाब
कियारा ने यह भी कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि उन्हें इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखने या कोई जवाब देने की जरूरत है क्योंकि उन्होंने देखा कि काफी लोग खुद इस बात को लेकर सवाल उठा रहे थे कि आखिर क्यों इस तरह के सीन्स देने को लेकर शादीशुदा एक्ट्रेस को ही टारगेट किया जाता है, लेकिन एक्टर्स से सवाल नहीं पूछे जाते हैं। कियारा ने बताया कि उन्हें यह देखकर काफी अच्छा लगा।
कियारा आडवाणी को झेलनी पड़ी थी आलोचना
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' 8 जुलाई को रिलीज हुआ था और इस गाने के सामने आते ही लोग कियारा को जमकर ट्रोल करने लगे थे और फिल्म रिलीज के बाद भी उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर लोग उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सवाल उठाने लगे थे। कई लोगों का कहना था कि शादी होने और मां बनने के बाद कियारा को इस तरह के सीन्स नहीं करने चाहिए थे। वहीं कई लोगों ने तो इस पूरे मुद्दे पर सिद्धार्थ पर ही निशाना साध दिया था। बता दें कि गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश और कियारा आडवाणी के साथ नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी समेत कई कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
यह भी पढ़ें- क्या कियारा आडवाणी ने की 'टॉक्सिक' में यश संग इंटीमेट सीन हटाने की डिमांड? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री, फिल्मी किस्से और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
