'खतरों के खिलाड़ी 15' अपने फिनाले के करीब पहुंच रहा है। दो हफ्ते बाद शो का फिनाले होने वाला है और सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए खूब जोर लगा रहे हैं। इस वीकेंड जहां एक तरफ अलग-अलग स्टंट्स में अविनाश मिश्रा, करण वाही और फरहाना भट्ट ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी को हैरत में डाल दिया, वहीं दूसरी तरफ एलिमिनेशन स्टंट में भी कुछ ऐसा हुआ जो काफी चौंकाने वाला था। गौरव खन्ना, जिन्होंने दो हफ्ते पहले ही शो में दोबारा वापसी की थी, वो बीती रात के एपिसोड में एलिमिनेशन स्टंट जीतने के बाद भी शो से बाहर हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी खबर?
'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर हुए गौरव खन्ना
गौरव खन्ना का सफर एक बार फिर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ट शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' से खत्म हो गया है। जब दो हफ्ते पहले गौरव शो में लौटे थे, तो सभी को उम्मीद थी कि वह शायद आखिर तक जाएंगे, लेकिन दो हफ्तों में ही दोबारा वह बाहर हो गए हैं। बीती रात (13 सितंबर) के एपिसोड में एलिमिनेशन स्टंट में गौरव खन्ना और रुहानिका धवन के बीच मुकाबला हुआ। इस टास्क को जीतकर गौरव सेफ हो गए थे और रुहानिका धवन को एलिमिनेट होना था, लेकिन गौरव खन्ना ने अपनी इंजरी के चलते शो से बाहर होने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि वह इंजरी की वजह से अपना बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं दे पाएंगे। ऐसे में वह किसी और कंटेस्टेंट की जगह नहीं छीनना चाहते हैं और इसी वजह से वह बाहर हो गए।
इमोशनल नजर आए गौरव खन्ना
गौरव खन्ना इस दौरान काफी इमोशनल नजर आए। रोहित शेट्टी से बात करते वक्त वह अपने आंसुओं पर काबू पाने की कोशिश करते दिखे। शो के होस्ट ने भी उनके इस तरह बाहर होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
फरहाना भट्ट हो रही हैं ट्रोल
इस हफ्ते जब गौरव खन्ना स्टंट परफॉर्म कर रहे थे, तब वह साफतौर पर स्ट्रगल करते दिए। इस दौरान फरहाना भट्ट उन्हें लेकर एक कमेंट करती नजर आईं और इस बात पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि किसी की इंजरी का इस तरह मजाक बनाना सही नहीं है।
यह भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हुई गौरव खन्ना की वापसी, शो में आया अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
इंजरी के चलते परेशान थे गौरव खन्ना
गौरव खन्ना इस हफ्ते अपनी इंजरी के चलते स्टंट करने में काफी परेशान होते दिए। जैस्मीन भसीन और उन्होंने साथ में एक स्टंट परफॉर्म किया था, जिसमें इंजरी की वजह से वह मुश्किल में फंसते दिए। वे दोनों टास्क हार गए और आखिर में रोहित शेट्टी को गौरव खन्ना की मदद भी करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें- KKK 15 से खत्म हुआ अविका गौर का सफर, सोशल मीडिया पर क्यों मांगी फरहाना भट्ट से माफी?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
