'बिग बॉस 20' को शुरू हुए लगभग दो हफ्तों का वक्त हो गया है। शो में फिलहाल 16 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं और इस वीकेंड पर किसी एक नॉमिनेटेड सदस्य का पत्ता कट सकता है। इसी बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी चर्चे शुरू हो गए हैं। शो की शुरुआत से पहले खबरें आई थीं कि करण वाही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संग शो में एंट्री करने वाले हैं। हालांकि, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह तो शो का हिस्सा बनीं, लेकिन उनकी शो में एंट्री नहीं हुई। इसी बीच अब करण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी के बार उनके शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आने की खबरें तेज हो गई हैं। चलिए आपको बताते हैं कि करण ने अपनी स्टोरी में क्या कहा है?

क्या बिग बॉस 20 में एंट्री लेंगे करण वाही?

करण वाही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इसमें उनके हाथ में UNO का एक कार्ड है, जिस पर WILD लिखा हुआ है। इस स्टोरी में करण ने लिखा, "UNO में मेरा फेवरेट कार्ड-वाइल्ड कार्ड।" साथ ही उन्होंने कुछ फनी इमोजीस भी लगाई हैं। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि क्या करण इस सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं? हाल ही में एक एपिसोड में उदिति सिंह ने जिक्र किया था कि वह अपने पुराने रिलेश से मूव-ऑन कर चुकी हैं और अब अगर वह इंसान उनके सामने भी आ जाएगा, तो उन्हें फर्क नहीं पड़ेगा। वह घर के सदस्यों से उनकी और करण वाही की लव स्टोरी के बारे में बात करती भी नजर आई थीं। बता दें कि लगभग 2 साल डेट करने के बाद साल 2022 में करण वाही और उदिति सिंह का ब्रेकअप हो गया था।

करण वाही ने पहले भी दिया था हिंट

करण वाही फिलहाल 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शो के साथी कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा के व्लॉग में कहा था कि वह 'खतरों के खिलाड़ी' खत्म होने के बाद 'बिग बॉस' के बारे में सोचेंगे। बता दें कि बिग बॉस के पिछले सीजन में भी इस तरह किसी कंटेस्टेंट के एक्स ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड की एंट्री करवाई गई है ताकि शो को टीआरपी मिल सके। ऐसे में देखना होगा कि क्या करण इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कदम रखेंगे और अगर ऐसा होता है, तो उदिति सिंह के गेम पर इसका क्या असर पड़ेगा?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।