जान्हवी कपूर हाल ही में अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ 'कॉफी विद करण 9' में नजर आईं। हमेशा की तरह करण जौहर के काउच पर कॉफी के साथ इन सेलेब्स ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। यहां जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग रिलेशन, पेद्दी मूवी कॉन्ट्रोवर्सी और अपनी निजी जिंदगी व करियर से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। यहां जब उनसे सवाल किया गया कि वह वीर पहाड़िया को क्या सलाह देना चाहेंगी, तो उन्होंने एक ऐसा जवाब दिया, जिसे लेकर अब वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। कहा जा रहा है कि अपने जवाब में जान्हवी कपूर ने वीर और तारा के रिश्ते और ब्रेकअप पर तंज कसा और तारा को नीचा दिखाने की कोशिश की। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

उसे कभी कॉन्सर्ट में मत ले जाना...

शो में करण जौहर ने जान्हवी से पूछा कि वह वीर पहाड़िया को क्या डेटिंग एडवाइज देना चाहेंगी? इसके जवाब में जान्हवी ने कहा, "उसे कभी कॉन्सर्ट में साथ मत ले जाना।" जान्हवी कपूर के जवाब को लोग तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि जह तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया डेट कर रहे थे, उस वक्त दोनों साथ में एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट में गए थे, जहां सिंगर ने तारा को हग और किस किया था। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था और इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बता दें कि वीर पहाड़िया एक्टर हैं और जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं।

जान्हवी कपूर को किया जा रहा है ट्रोल

जान्हवी कपूर का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि मजाक के नाम पर दूसरी महिला को नीचा दिखना सही नहीं है, बल्कि शर्मनाक है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि यह काफी शर्मनाक है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि जान्हवी हैम्पर जीतने के लिए काफी नीचे गिर गईं।

'पेद्दी' विवाद पर जान्हवी कपूर ने कही यह बात

जान्हवी कपूर ने इस एपिसोड में 'पेद्दी' फिल्म से जुड़े विवाद पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उस वक्त इस तरह की आलोचनाएं झेलना काफी बुरा अनुभव था और यह शर्मिंदगी हमेशा उनके साथ रहेगी। बता दें कि इस फिल्म में जान्हवी के कई सीन और कैमरा एंगल पर विवाद हुआ था। लोगों ने कहा था कि इसमें महिलाओें को बहुत ऑब्जेक्टिफाई किया गया है, जो कि सरासर गलत है। इसे लेकर फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर माफी मांगी थी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।