Bigg Boss और Lock Upp जैसे रियलिटी शोज के मेकर्स इन शोज के पूरी तरह 'रियल' होने का दावा करते हैं, लेकिन इनके स्क्रिप्टेड होने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। हाल ही में 'लॉक अप 2' के स्क्रिप्टेड होने को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं। असल में कुछ दिन पहले शो में शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे के बीच जोरदार लड़ाई हुई थी और इस लड़ाई के बीच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने यूजर्स के मन में सवाल खड़े कर दिए। इस लड़ाई का जो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि लड़ाई में बीच में ही शिवांगी का हेयरस्टाइल बदल गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या शो स्क्रिप्टेड है और क्या लड़ाई-झगड़ों से लेकर शो में होने वाली बाकी हर बात पहले से तय होती है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
लड़ाई के बीच में बदल गया शिवांगी जोशी का हेयरस्टाइल
'लॉक अप 2' में जबसे शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है, तबसे वो लगातार शिवांगी और हर्षद के रिश्ते पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने श्रेया कालरा संग बातचीत में यह भी कहा था कि शिवांगी अब तक जिन भी सीरियल्स का हिस्सा रही हैं, उन सभी के लीड एक्टर के साथ उनका अफेयर रहा है। इसके अलावा भी वो शिवांगी और हर्षद की बॉन्डिंग पर कई कमेंट्स कर चुकी हैं। इसे लेकर हर्षद और शिवांगी उन्हें कई बार खरी-खोटी सुना चुके हैं। हालिया एपिसोड में जब शिवांगी लीडर बनीं, तो उन्होंने भी इस बात को लेकर शिल्पा से खूब झगड़ा किया, लेकिन इसमें कमाल की बात यह रही कि शिवांगी का हेयरस्टाइल लड़ाई के बीच में अचानक बदल गया।
सोशल मीडिया पर इस लड़ाई का जो वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, उसमें जब शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे से बहस कर रही थीं, तो शुरुआत में उनके बालों में 'बन' बना हुआ था, लेकिन अचानक से बहस से बीच में ही उनके बालों में बन की जगह 'पोनीटेल' नजर आने लगी। आज के वक्त में इंटरनेट यूजर्स की पैनी नजर से कहां कुछ बच पाता है, ऐसे में जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, लोग सवाल करने लगे कि क्या यह शो स्क्रिप्टेड है?
यह भी पढ़ें- 'बात नहीं कर सकते...', शिल्पा शिंदे की वजह से बंद हुई हर्षद चोपड़ा-शिवांदी जोशी की बातचीत, Lock Upp में नया ट्विस्ट
शिवांगी-शिल्पा की वायरल वीडियो पर लोग उठा रहे हैं ये सवाल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायपल हो रही है और लोग इसे लेकर कई सवाल पूछ रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि बीच लड़ाई में हेयरस्टाइल का बदल जाना साफतौर पर इस बात का इशारा है कि यह शो स्क्रिप्टेड है और इसे री शूट किया जाता है। किस झगड़े को कितना दिखाना है और किस कंटेस्टेंट्स को अच्छा या बुरा दिखाना है, ये सब भी मेकर्स पहले से तय करके रखते हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि शो स्क्रिप्टेड नहीं है, पर एडिटिंग तो होती ही है। ऐसे में लंबी बहस को छोटना करने के लिए की गई एडिटिंग के चलते हेयरस्टाइल में बदलाव देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें- 'उसकी मम्मी मुझ पर...', शिल्पा शिंदे के 'लवबर्ड्स' कमेंट पर भड़के हर्षद चोपड़ा, शिवांगी को बताया बहन?
इस वायरल वीडियो का सच क्या है, इसे लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। इसे लेकर लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। जहां कुछ इसे शो के स्क्रिप्टेड होने का सुबूत मान रहे हैं, वहीं कुछ मेकर्स का बचाव कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Netflix
