ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। नेटफ्लिक्स, जी5, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, कॉमेडी, हिस्टोरिकल ड्रामा और क्राइम से भरपूर कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स स्ट्रीम होने जा रहे हैं। दर्शकों की अलग-अलग पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार हर जॉनर की फिल्में और शो लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं इस शुक्रवार रिलीज होने वाली टॉप 5 फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट क्या है? जानते हैं आगे...

Ott Release This Week: Netflix, Prime Video और अन्य प्लेटफॉर्म पर 5 नई फिल्में और शो

यहां टेबल के माध्यम से जानते हैं नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कौन-सी सीरीज और मूवीज रिलीज हो रही हैं-

फिल्म/वेब सीरीज रिलीज डेट OTT प्लेटफॉर्म Genre
घमासान (Ghamasaan) September 11, 2026  ZEE5  Action, Crime, Drama
प्रिंस ऑफ मॉलीवुड (Prince of Mollywood)  September 11, 2026  JioHotstar  Comedy and Drama
द रिवोल्यूशनरीज (The Revolutionaries)  September 11, 2026  Prime Video  Historical / Period Drama, Action, Thriller
गो टीम! (Go Team!)  September 11, 2026  Netflix  Spanish dark comedy
स्टोलेन हार्टबीट्स (Stolen Heartbeats)  September 11, 2026  Netflix  Supernatural Mystery, Thriller

1. Ghamasaan (घमासान)

बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म खूंखार डकैत महाराज (अरशद वारसी) और उसे पकड़ने के अभियान में तैनात एसटीएफ अधिकारी आदित्य (प्रतीक गांधी) के बीच की खतरनाक चूहे-बिल्ली की दौड़ को दर्शाती है। 

(photo credit - imdb)

'घमासान' की कहानी बीहड़ के अपराध, सत्ता की लड़ाई और एक्शन पर आधारित है। अगर आपको एक्शन, क्राइम और इंटेंस पॉलिटिकल ड्रामा पसंद है, तो यह इस हफ्ते की आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।

  • रिलीज डेट: September 11, 2026
  • प्लेटफॉर्म: ZEE5
  • Genre: Action, Crime, Drama

2. Prince of Mollywood (प्रिंस ऑफ मॉलीवुड)

यह मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिरोज नाम के एक युवा के जीवन पर आधारित है, जो फिल्म उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाने का सपना देखता है। यह फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष और पारिवारिक ड्रामे पर बनाई गई है। अगर आपको लाइट-हार्टेड कॉमेडी और फैमिली ड्रामा पसंद है, तो यह इस हफ्ते की आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।

  • रिलीज डेट: September 11, 2026
  • प्लेटफॉर्म: JioHotstar
  • Genre: Comedy and Drama

3. The Revolutionaries (द रिवोल्यूशनरीज)

'द रिवोल्यूशनरीज' की कहानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुए सशस्त्र आंदोलन और देशभक्ति पर आधारित है।यह ड्रामा चार युवा स्वतंत्रता सेनानियों- रास बिहारी बोस (भुवन बाम), प्रतिभा लाहिड़ी (प्रतिभा रांटा), सचिंद्र नाथ सान्याल (रोहित सराफ) और बाघा जतिन (गुरफतेह पीरजादा) के जीवन पर केंद्रित है। अगर आपको हिस्टोरिकल ड्रामा, एक्शन और पेट्रियोटिक थ्रिलर पसंद है, तो यह इस हफ्ते की आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।

  • रिलीज डेट: September 11, 2026
  • प्लेटफॉर्म: Prime Video
  • Genre: Historical / Period Drama, Action and Thriller
(photo credit - imdb)

4. Go Team! (गो टीम!)

यह स्पैनिश डार्क कॉमेडी एक ऐसी पनीर निर्माता कंपनी के कर्मचारियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी आर्थिक तंगी से जूझ रही है। कंपनी का माहौल सुधारने के लिए कर्मचारियों को एक दूरदराज के गांव में 'टीम-बिल्डिंग रिट्रीट' के लिए भेजा जाता है, लेकिन वहां हालात तब बेकाबू हो जाते हैं जब कर्मचारियों को पता चलता है कि कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी (लेऑफ) होने वाली है। अगर आपको ऑफिस पॉलिटिक्स वाले ड्रामा पसंद हैं, तो यह इस हफ्ते की आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।

  • रिलीज डेट: September 11, 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • Genre: Spanish, dark, comedy

यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli का धमाकेदार टीजर रिलीज, 'डायन भाभी' बनीं यामी गौतम; फैंस बोले- मजा आ गया

5. Stolen Heartbeats (स्टोलेन हार्टबीट्स)

एक जानलेवा हमले के बाद एनाबेल कोमा में चली जाती है, जहां उसके बचने की उम्मीद बेहद कम नजर आती है। ऐसे में उसके लिए चमत्कार बनकर आता है राफेल (जेरोनिमो कैंटिलो), जो एक ऐसा नर्स है, जिसके पास अलौकिक क्षमता है और वह मृतकों से बात कर सकता है। अगर आपको सुपरनेचुरल थ्रिलर और मिस्ट्री कंटेंट पसंद है, तो यह इस हफ्ते की आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।

  • रिलीज डेट: September 11, 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • Genre: Supernatural Mystery, Thriller

निष्कर्ष

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली ये पांचों फिल्में और वेब सीरीज हर तरह के दर्शकों के मनोरंजन के लिए एकदम सही ऑप्शन हैं। आप अपनी पसंद और मूड के अनुसार अपने पसंदीदा OTT प्लेटफॉर्म पर इन नए टाइटल्स को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर शानदार वीकेंड का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Shaque वेब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, देखें लापता बेटी की तलाश में परिणीति चोपड़ा का दमदार रूप

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb