नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों सुर्खियों में है। खासकर शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला शुरुआत से ही चर्चा में हैं। उन्होंने शो की शुरुआत में गौरव खन्ना संग तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद से फैंस इस बात पर गौरव का जवाब जानना चाहते थे। फाइनली कल (गुरुवार) के एपिसोड में गौरव की एंट्री हुई। उन्होंने न केवल आकांक्षा से तलाक के बारे में बात की, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि उन्हें शादी से पहले आकांक्षा की सेक्शुअलिटी के बारे में पता था। हालांकि, गौरव यह कहते भी नजर आए कि आकांक्षा को अभी शो में तलाक का ऐलान नहीं करना चाहिए था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?

गौरव खन्ना ने कहा- अभी रुकना चाहिए था

आकांक्षा और गौरव एक-दूसरे से मिलकर काफी इमोशनल नजर आए। गौरव ने आकांक्षा से कहा कि उन्हें अभी तलाक की बात शो में नहीं करनी चाहिए थी। गौरव ने कहा, "अभी रुकना चाहिए था...जब वो चीज हो जाती...लेकिन ठीक है ये तेरा गेम है। तू यहां है, अच्छा खेल रही है और मैं तुझे सपोर्ट कर रहा हूं।"

गौरव ने इस बात का भी खुलासा किया कि अभी दोनों ने तलाक की बात सिर्फ डिस्कस की है, इसे लेकर कोई पिटिशन साइन नहीं हुई है। गौरव ने बताया कि कुछ महीने पहले जब वो 'खतरों के खिलाड़ी' के शूट के लिए जा रहे थे, तभी आकांक्षा ने पहली बार उनसे यह बात की थी।

तुम अब भी मेरी पत्नी हो...


फराह खान ने गौरव और आकांक्षा को उनके जेलर केबिन में बुलाकर बात करने के लिए वक्त दिया। गौरव ने आकांक्षा से कहा कि उनकी बातों से बाहर लोगों को ऐसा लग रहा है कि वो दोनों एक-डेढ़ साल से तलाकशुदा हैं और दिखावे के लिए एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे थे इसलिए वो ये सारी बातें क्लियर करने शो में आए हैं। आकांक्षा ने कहा कि लेकिन मैंने ऐसा नहीं बोला था। इसके बाद गौरव ने कहा, "बाहर ये इसी तरह गया है..लोग कह रहे हैं कि हम अलग हो चुके थे पर मैं जानकर तुम्हें अपने साथ ले जा रहा था ताकि तुम फेमस हो जाओ...हम फेक हैं...लोगों का जो मन आ रहा है, वो कह रहे हैं और कहानी बना रहे हैं। तुम लीगली अब भी मेरी पत्नी हो..ऐसे में तुम्हें कोई कुछ कह रहा है, तो मुझे अच्छा नहीं लग रहा है।"

यह भी पढ़ें- 'मेरी बेटी को मीडिया के आगे विलेन बनाया', क्या आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाए इल्जाम?

आकांक्षा की बाइसेक्शुअलिटी पर भी हुई बात

आकांक्षा ने बताया कि गौरव उनकी सेक्शुअलिटी के बारे में पहले से जानते थे और उन्होंने आकांक्षा को खुले दिल से एक्सेप्ट किया था। गौरव ने इसके जवाब में कहा कि उनका मानना है कि अगर किसी से प्यार करो, तो उसे पूरी तरह अपनाना चाहिए। गौरव के जाने के बाद भी आकांक्षा घरवालों से उनकी शादी के बारे में बातें करती दिखीं। वहीं श्रेया कालरा समेत कई घरवाले भी इस टॉपिक पर डिस्कशन करते नजर आए।


यह भी पढ़ें- शादी से पहले बाइसेक्शुअल थीं आकांक्षा चमोला, 'लॉक अप 2' में बोलीं- 'मेरे लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं'


'लॉक अप 2' के कल के एपिसोड में आकांक्षा और गौरव काफी इमोशनल नजर आए। इसके बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों तलाक का नाटक कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि इनका अलग हो जाना ही बेहतर है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola, Netflix