ओटीटी पर  अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताने वालों के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक और धमाकेदार होने वाला है। बता दें कि जून के इस तीसरे वीकेंड पर डिजिटल स्क्रीन्स पर कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं। अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे कुछ बेहतरीन कंटेंट तलाश रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स आपके काम आ सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस वीकेंड ओटीटी पर रिलीज होने वाली धमाकेदार फिल्में और सीरीज कौन-सी हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

दृश्यम 3 (Drishyam 3) 

'दृश्यम 3' इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज है। यह फिल्म 18 जून 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर देखना पसंद है, तो इस मास्टरपीस को अपनी वॉचलिस्ट में सबसे ऊपर रखें।

केनाथा कानोम (Kenatha Kanom) 

रीजनल सिनेमा के शौकीनों के लिए भी इस हफ्ते एक बेहतरीन तोहफा आ रहा है। तमिल भाषा की बेहद दिलचस्प और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 'केनाथा कानोम' 16 जून से अहा तमिल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होना शुरू हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें - इस हफ्ते थिएटर में आने वाली हैं ये धमाकेदार फिल्में, एडवांस में बुक कर लें टिकट

आंद्रे इज एन इडियट (André Is An Idiot)

'आंद्रे इज एन इडियट' नाम की यह दिलचस्प फिल्म 17 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। ड्रामा और कॉमेडी के बेहतरीन कॉकटेल वाली यह फिल्म आपको अंत तक स्क्रीन से बांधकर रखेगी।

योर फॉल्ट: लंदन (Your Fault: London)

योर फॉल्ट: लंदन' 17 जून को प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है। इस फिल्म की कहानी युवाओं के रिश्तों की उलझनों, प्यार और उनके बीच के टकरावों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आज के लोगों को काफी कनेक्ट करेगी।

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2

पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' इस वीकेंड तहलका मचाने के लिए तैयार है। यह सीरीज 19 जून 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। 

इसे भी पढ़ें - OTT पर इन दिनों टॉप 5 में ट्रेंड कर रही हैं ये फिल्में, वीकेंड खत्म होने से पहले आप भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik