दुपहिया के सीजन 2 को लेकर फैंस कई दिनों से इंतजार में थे। अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय देसी कॉमेडी सीरीज दुपहिया का अब दूसरा सीजन आने वाला है। फैंस के लिए मेकर्स ने हाल ही में इसका ट्रेलर आधिकारिक रूप से आउट कर दिया गया है। पिछले सीजन में मोटरसाइकिल की चोरी ने धड़कपुर गांव में हंगामा मचा दिया था, वहीं इस बार गांव वालों के सामने एक बिल्कुल नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। आइए जानते हैं विस्तार से।
दुपहिया सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
दुपहिया सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। यह ट्रेलर हंसी, सस्पेंस और देहाती तड़के से भरपूर है। इस बार धड़कपुर गांव में एक ऐसा बवाल मचा है, जिसने गांव वासियों की नींद हराम कर दी है। गांव में एक नया मोबाइल टावर लगाया गया है, जिसको लेकर ऐसा अंधविश्वास और बवाल फैला है, जो गांव में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इस सीरीज में गजराज राव से लेकर निरहुआ जैसे कलाकार अपनी कॉमिक से धमाल मचाने वाले हैं।
बनवारी की जमीन पर मोबाइल टावर
ट्रेलर के अनुसार धड़कपुर के ग्रामीणों के लिए मोबाइल टावर लगना एक भयंकर आफत बन चुका है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बनवारी की बंजर जमीन पर एक नया मोबाइल टावर लगाया जाता है। टावर लगते ही गांव में अफवाहें और अंधविश्वास फैलने लगता है। यह अंधविश्वास इतना बड़ा मोड़ ले लेता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मोबाइल टावर लगने के बाद अब सभी गांव वाले टाइफाइड से लेकर सुनामी जैसी कुदरती आफत का जिम्मेदार इसे मान रहे हैं। यही नहीं मजा तो तब आता है, जब यह अंधविश्वास गांव को दो गुटों में बांट देता है।
रोशनी की परीक्षा का काउंटडाउन
इस सीजन में स्पर्श श्रीवास्तव का किरदार अब फीमेल इन्फ्लुएंसर के रूप में इंटरनेट पर छाया हुआ है। वहीं रोशनी की एसएससी परीक्षा के लिए 7 दिनों का समय बचा है और उस पर पास होने का भारी दबाव है। इसी बीच अमावस भी दिल में प्यार लिए रोशनी की मदद करने में जुटा है। एक तरफ रोशनी की परीक्षा, तो दूसरी तरफ मोबाइल टावर का बवाल ये दोनों स्थति इस सीजन को और हास्यप्रद बना रही है।
यह भी पढ़ें- अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर आउट, जानें कब थिएटर में होगी एंट्री?
इंस्पेक्टर मिथिलेश का शक और निरहुआ का देसी जलवा
गांव के ड्रामे के बीच पुलिस इन्वॉल्व ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ट्रेलर के मुताबिक इंस्पेक्टर मिथिलेश को मोबाइल टावर और अफवाहों के पीछे एक बड़ा घोटाले नजर आता है। इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की एंट्री ने ट्रेलर के रोमांच को पीक पर पहुंचा दिया है। उनका दबंग अंदाज अब फैंस के उत्साह को और अधिक बढ़ा रहा है।
कब और कहां रिलीज होगा सीजन 2
सोनम नायर के निर्देशन में बनी यह सीरीज 1 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। इसे दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं। इस सीरीज को अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा है। ट्रेलर में ग्रामीणों की मानसिकता और आधुनिक तकनीक के बीच के टकराव को दिखाया है, जो मजेदार होने वाला है।
यह भी पढ़ें- खतरनाक सस्पेंस से भरी ये क्राइम थ्रिलर फिल्में, देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे, हर सीन में छिपी है मिस्ट्री
निष्कर्ष: दुपहिया सीजन 2 के ट्रेलर के आने के बाद इस बात का तो साफ पता चलता है, कि इस बार धड़कपुर गांव में मोबाइल टावर से पैदा हुआ अंधविश्वास और परीक्षा का तनाव तहलका मचाने वाला है। इसके साथ ही निरहुआ की धमाकेदार एंट्री ने इस सीरीज को और खास बना दिया है। आप भी इसे 1 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं।यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: instagram/shrivastavasparsh)
-1789976030940_m.webp)