'लॉक अप 2' में फिलहाल हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। 'क्लेशी औरत' अपूर्वा मुखीजा की एंट्री ने शो का पारा और चढ़ा दिया है। अपूर्वा का शो में आते ही श्रेया कालरा संग पंगा हुआ है और शिवांगी जोशी से भी उन्होंने उनके और हर्षद के रिश्ते पर सवाल पूछे हैं। अपूर्वा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि उनके आने से शो में कई हंगामे देखने को मिलेंगे, लेकिन उनकी एंट्री के साथ ही इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि अपूर्वा शो में सिर्फ कुछ दिन के लिए आई थीं और वो एलिमिनेट हो चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

अपूर्वा मुखीजा हुईं 'लॉक अप 2' से बाहर?

अपूर्वा मुखीजा ने हाल ही में 'लॉक अप 2' में कदम रखा है और एंट्री के साथ ही उनके एलिमिनेशन की खबरें भी सामने आने लगी हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में अपूर्वा को घर पर टीवी पर अपनी ही एंट्री का एपिसोड देखते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद ऑडियंस के मन में सवाल उठने लगे कि क्या शो पहले से रिकॉर्ड किया गया था, क्या वह पहले ही शो से बाहर आ चुकी हैं, या फिर यह वीडियो किसी और दिन का है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे पर मेहरबान 'लॉक अप 2' के मेकर्स? सोशल मीडिया पर उठे सवाल

'लॉक अप 2' में एलिमिनेशन को लेकर सामने आई यह अपडेट

'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि अपूर्वा मखीजा की एंट्री के बाद जेल में कंटेस्टेंट्स तीन ग्रुप में बांट दिए गए है। ऐसे में शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर और सूफी मोतिवाला की टीम डेंजर जोन में पहुंच गई है। वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो जजमेंट डे पर फराह खान और रितेश जनता का फैसला सुनाते हुए सूफी मोतिवाला को जेल से बाहर करेंगे।

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन शो में आईं अपूर्वा मखीजा भी बाहर हो गई हैं। बताया जा रहा है कि अपूर्वा गेस्ट के तौर पर घर में आई थीं और सिर्फ 2-3 दिन के लिए शो का हिस्सा रहीं। खबरें ये भी सामने आ रही हैं कि फैमिली इमरजेंसी के चलते धीरज धूपर ने शो से विदा लेने का फैसला लिया है। फिलहाल एलिमिनेशन से जुड़ी फाइनल अपडेट के लिए वीकेंड के एपिसोड का इंतजार करना होगा।


यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेगी यह सोशल मीडिया स्टार, विवादों से है पुराना नाता


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix