Bigg Boss 20 का बीती रात का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। इस बार सलमान खान ने शनिवार की जगह रविवार को कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और वीकेंड के वार पर पूरे हफ्ते के मुद्दों पर बात की। स्काउट ने काजी तौकीर को जिस तरह खाना दिया था, स्काउट और यंग घर में जिस तरह बर्ताव कर रहे हैं, आम्रपाली जिस तरह डबल स्टैंडर्ड दिखा रही हैं और लव-कनिका के बीच जो लड़ाई हुई थी, सलमान खान ने उन सभी मुद्दों को उठाया। इस वीकेंड घर में दो वाइल्ड कार्ड सदस्यों ने भी कदम रखा। चलिए आपको बताते हैं कि Weekend Ka Vaar में क्या कुछ खास हुआ?
लॉलीपॉप के मुद्दे पर लगाई घरवालों की फटकार
सलमान खान फुल एंग्री मोड में घरवालों की क्लास लगाना शुरू करते हैं। वह कहते हैं कि इस शो को हर उम्र के लोग देखते हैं और जिस तरह की भाषा का आप लोग शो के अंदर इस्तेमाल कर रहे हैं, जिस तरह लॉलीपॉप के मुद्दे को गलत तरीके से बार-बार छेड़ रहे हैं, वह बहुत गलत है। सलमान खान, यंग और स्काउट की क्लास लगाते हैं और काजी को भी उनकी बातों के लिए गलत ठहराते हैं। वह कहते हैं कि अगर कोई मुद्दा घर में शुरू होता है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उसे रबर की तरह खींचा जाए।
सलमान खान ने काजी तौकीर के लिए लिया स्टैंड
पिछले हफ्ते घर में काजी तौकीर बीमार थे और कई घरवाले उन पर निशाना साधते नजर आए थे। स्काउट ने उन्हें काफी गलत तरीके से खाना दिया था, इसे लेकर सलमान खान ने कहा है कि जेल में भी इससे बेहतर तरीके से खाना देते हैं। वह स्काउट से कहते हैं, "काजी बीमार था, आप उसे खाना देने गए थे कि नेशनल टीवी पर अच्छा लगेगा पर आपने जिस तरह से उसे खाना दिया था, वैसे तो कुत्ते को भी खाना नहीं देते हैं।"
आम्रपाली पर भी उठाए सवाल
सलमान खान, आम्रपाली से कहती हैं कि वह किसी भी बात पर स्टैंड लेते वक्त मुद्दे से क्यों भटक जाती हैं और बायस्ड क्यों हो जाती हैं, वह कहती हैं कि आप किसी भी मुद्दे की शुरुआत सही तरह से करती हैं, लेकिन बाद में वह गलत हो जाती हैं। आम्रपाली अपने बचाव में कहती हैं कि वह यंग और स्काउट को कई बार समझा चुकी हैं कि वह गाली देकर बात न करें क्योंकि उस पूरी बातचीत का कोई फायदा नहीं होता है।
स्काउट और यंग की लगाई क्लास
सलमान खान ने स्काउट और यंग की क्लास लगाते हुए कहा कि आप लोग बाहर की धमकी देते हैं, बाहर आप लोगों ने कितने लोगों को पीटा है, जो आप इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। सलमान खान कहते हैं कि आप लोग बिना सोचे कुछ भी बोल देते हैं।
काजी को बुली करने पर दिखाई नाराजगी
सलमान खान, स्काउट और यंग से कहते हैं कि आप लोग काजी के लिए बोलते हैं कि उन्होंने 20 साल से कैमरे नहीं देखे हैं, उनके जैसे सिंगर लाइन में खड़े रहते हैं, यह बात गलत है। वह बोलते हैं कि ऐसे तो आपकी फील्ड में भी लोग एक मौके का इंतजार कर रहे हैं, तो इस तरह की बातें करना सही नहीं है।
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की हुई एंट्री
बिग बॉस 20 में इस वीकेंड दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है। टीवी एक्टर मनीष गोयल और कंटेट क्रिएटर नकुल धुल शो में कदम रख चुके हैं। बता दें कि नकुल धुल कई बातों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। बता दें कि इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। हालांकि, बॉटम में रहने के चलते अमन की एक लाइफलाइन कम हो गई है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 WKV Promo: सलमान खान ने लगाई घरवालों की क्लास, आसिफ और स्काउट की बोलती बंद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
