'बिग बॉस 20' को लेकर लंबे समय से बज था, जो कि लाजमी भी है। बिग बॉस की गिनती टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शोज में होती है। ऐसे में इसके नए सीजन का फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस सीजन का इंतजार कर रहे ज्यादातर फैंस प्रीमियर नाइट पर ही निराश हो गए। प्रीमियर नाइट भी इस बार उतनी धमाकेदार नहीं दिखी, जितनी हर सीजन में होती है। जैसे ही कंटेस्टेंट्स ने एंट्री करनी शुरू की, ऑडियंस को समझ ही नहीं आया कि आखिर मेकर्स ने क्या सोचकर इस बार की कास्टिंग की है? जहां आम्रपाली दुबे, कनिका मान, मैरी कॉम और आसिफ शेख समेत कुछ पॉपुलर चेहरे नजर आए, तो वहीं ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ऐसे थे जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं थी। ऐसे में ऑडियंस को तगड़ा झटका लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस सीजन को लेकर कई सवाल उठने लगे। कई लोगों ने इसे मेकर्स की स्ट्रैटजी बताया, तो कई लोगों ने कहा कि यह सीजन तो पक्का फ्लॉप होगा।
बिग बॉस 20 की कास्टिंग से खुश नहीं फैंस
'बिग बॉस 20' की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस शो के फॉलोअर्स का कहना है कि कुछ पॉपुलर चेहरों के अलावा इस सीजन में ज्यादातर ऐसे लोग लिए गए हैं, जिनके नाम तक लोगों को सही से नहीं पता हैं। फैंस का कहना है कि बिग बॉस के पिछले सीजन की तुलना में इस सीजन की कास्टिंग काफी कमजोर है। जब बीबी हाउस में कोई बड़ा सेलेब्रिटी आता है, तो उसके फैंस अपने आप शो से जुड़ जाते हैं और उनके सफर से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं, लेकिन जिन सितारों को ऑडियंस जानती ही नहीं है, उनसे जुड़ने में काफी मुश्किल आएगी।
बाकी रियलिटी शोज से हो रही है तुलना
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स 'बिग बॉस 20' की कास्टिंग की तुलना हाल ही में आए बाकी रियलिटी शोज जैसे 'लॉक अप 2' और 'द ट्रेटर्स 2' से कर रहे हैं। इन दोनों ही शोज में काफी पॉपुलर चेहरे मौजूद थे, जिन्हें फैंस लंबे समय से देखते आ रहे थे।
क्या विवादित कंटेस्टेंट्स को लाना है मास्टरस्ट्रोक?
बिग बॉस 20 में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स को लिया गया है, जिनसे कोई न कोई विवाद जुड़ा है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या मेकर्स पॉपुलरिटी के आधार पर नहीं, बल्कि विवादों के हिसाब से कंटेस्टेंट्स चुन रहे हैं, ताकि शो को टीआरपी मिल सके। माही विज, ईशा रिखी, मैरी कॉम, अरिश्फा खान, गुल्लू और आम्रपाली समेत कई कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Arishfa Khan कौन हैं? बिग बॉस 20 में GenZ एक्ट्रेस ने मचाया गदर, इंस्टाग्राम पर हैं 29 मिलियन फॉलोअर्स
बिग बॉस 20 को मिल रहे हैं ये रिव्यूज
'बिग बॉस 20' को फिलहाल मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। जहां कई यूजर्स इस सीजन की कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं फैंस का कहना है कि फरहाना भट्ट और शहनाज कौर गिल समेत पहले भी शो के कई ऐसे कंटेस्टेंट्स रहे हैं, जिन्हें बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन शो के बाद वो काफी पॉपुलर हुए। हालांकि, कई लोगों का कहना है कि सीजन बोरिंग लग रहा है और इसे देखने में बिल्कुल मजा नहीं आ रहा है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
