सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss 20 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर के अंदर रोजाना नए-नए हंगामे हो रहे हैं, जो ऑडियंस को खूब पसंद आ रहे हैं। शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं उदिति सिंह शो की शुरुआत के साथ ही कई बार उनके और करण वाही के रिश्ते का जिक्र कर चुकी हैं। करण वाही, उदिति सिंह के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड थे और उदिति शो में दोनों के रिश्ते से जुड़े कई खुलासे करती दिख रही हैं। बीती रात के एपिसोड में वह स्काउट से उनके और करण के ब्रेकअप के बारे में बात करती नजर आईं। उदिति ने करण को डॉमिनेटिंग बताया और कहा कि यह ब्रेकअप कहीं न कहीं उनके लिए छुपे हु आशीर्वाद जैसा था। चलिए आपको बताते हैं कि उदिति ने क्या कहा है?
उदिति ने करण वाही संग ब्रेकअप को लेकर कही यह बात
बीती रात के एपिसोड में उदिति, स्काउट से उनके और करण के ब्रेकअप के बारे में बात करती नजर आईं। वह कहती हैं, "मेरे लिए ब्रेकअप सच में छुपा हुआ आशीर्वाद था क्योंकि मेरा पूरी लाइफ, करियर सब कुछ बदल गया था। हमने लॉकडाउन में एक पेट लिया था। जब हमने Noa लिया गोल्डन रिट्रीवर...उसके लेकर बड़ी लड़ाई शुरू हुई। कोविड भी था और सफाई का हम दोनों को बहुत था...मेरे सफाई के तरीके अलग थे और उसके अलग। फिर वो थोड़ा डॉमिनेटिंग भी था कि आपको नहीं आता क्योंकि एज गैप इतना था न तो उसके हर चीज मेरे को ये बोलनी थी कि आप नहीं कर पाओगे...आपको नहीं आता, मतलब पार्टनर ही डिमोटिवेट कर रहा है। आप Noa को नहीं संभाल पाओगे...वहीं होता है न जब स्टार्स नहीं मिलते हैं तो फिर हर बात पर लड़ाई होती है और जब मिलने होते हैं, तो सब अच्छा होता है।"
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गाली देने पर घिरीं रीति तिवारी, क्या वीकेंड के वार पर बेटी की क्लास लगाने पहुंचेंगे मनोज तिवारी?
ऑडियंस को नहीं आ रहा है पसंद
उदिति सिंह लगभग हर दूसरे एपिसोड में उनके और करण के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इसे लेकर घरवाले भी कई बार उन्हें ताना मार चुके हैं कि उनके पास अपने रिलेशनशिप के अलावा कोई और टॉपिक नहीं है, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों का कहना है कि अगर उदिति मूव-ऑन कर चुकी हैं, तो फिर बार-बार करण का जिक्र करने का क्या मतलब है?
करण वाही ने खारिज की थीं बिग बॉस 20 में एंट्री की खबरें
करण वाही के बिग बॉस 20 में आने की खबरें भी लंबे समय से सुर्खियों में थीं। हालांकि, कुछ दिन पहले करण ने इंस्टाग्राम पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए साफ किया था कि वह इस शो में नहीं आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- क्या Bigg Boss 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने जा रहे हैं करण वाही? इंस्टाग्राम स्टोरी में दिया बड़ा हिंट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
