बिग बॉस 20 का सफर अब रोमांचक मोड़ पर आ चुका है, जहां दर्शकों को पहला बड़ा झटका लगा है। वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने उस कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसे जनता के सबसे कम वोट मिलने के कारण घर से बेघर होना पड़ा है। यह हफ्ता घर के सभी सदस्यों के लिए काफी तनावपूर्ण रहा, क्योंकि मेकर्स ने गेम में कई नए ट्विस्ट और टर्न शामिल किए थे। नॉमिनेटेड सदस्यों की सूची में रोहेद खान, स्काउट और आसिफ जैसे नाम शामिल थे, जिन पर पहले ही तलवार लटक रही थी। चलिए नीचे लेख में जानें किस कंटेस्टेंट की बिग-बॉस 20 के घर से हुई छुट्टी?

बिग-बॉस ने कंटेस्टेंट को दिया 2X रूम का टास्क 

घर के अंदर आए एक नए मोड़ के दौरान, बिग बॉस ने खेल को पूरी तरह बदल कर रख दिया था। एक पिछले एपिसोड में गुल्लू, कनिका मान और माही विज को खास तौर पर '2X रूम' के अंदर बुलाया गया था। इन तीनों कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी टास्क का दावेदार बनाया गया था, और उनके सामने एक बड़ी चुनौती रखी गई थी।

बिग बॉस ने इन तीनों को अधिकार दिया कि वे नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक की 'लाइफलाइन' छीन सकते हैं। गुल्लू ने अपनी रणनीति के तहत स्काउट को चुना। कनिका मान ने रोहेद खान का चुनाव किया। माही विज ने आसिफ का नाम आगे बढ़ाया। इस प्रक्रिया के चलते स्काउट, रोहेद और आसिफ तीनों अपनी दो लाइफलाइंस में से एक पहले ही खो चुके थे।

रोहेद खान का वीक गेम पड़ा भारी

रोहेद खान का पूरे सीजन के दौरान उनका गेम कुछ खास रंग नहीं ला पाया। उम्मीद के मुताबिक वह घर में अपनी स्ट्रांग पहचान बनाने में असफल रहे। गेम में उनका योगदान काफी सीमित नजर आया और वे किसी बड़े मुद्दे पर खुलकर सामने नहीं आ पाए।

अपनी एक अलग और स्पष्ट छाप छोड़ने के बजाय, उन्हें ज्यादातर समय सिर्फ बाकी ग्रुप के पीछे-पीछे चलते हुए ही देखा गया। यहां तक कि कंफेशन रूम में चर्चा के दौरान गुल्लू ने भी रोहेद का नाम लेते हुए कहा था कि उनके घर में रहने या न रहने से शो पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

कम वोटों और बची हुई लाइफलाइन ने बाहर हुए रोहेद खान

आखिरी वोटिंग के आंकड़े सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि रोहेद खान को तीनों नॉमिनेटेड सदस्यों में से सबसे कम वोट मिले हैं। इस कम वोटिंग के कारण न सिर्फ उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिला बल्कि उनकी दूसरी और आखिरी लाइफलाइन भी हमेशा के लिए खत्म हो गई।

इसी के साथ रोहेद खान का बिग बॉस 20 का यह सफर यहीं पर समाप्त हो गया है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद वे इस हफ्ते घर से बाहर होने वाले पहले प्रतियोगी बन गए हैं। अब देखना यह होगा कि रोहेद के जाने के बाद बाकी घरवाले अपनी रणनीति में क्या बदलाव करते हैं?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy: Jio Hotstar, Rohed Khan Instagram page