'बिग बॉस 20' से पिछले हफ्ते मिड-वीक एविक्शन में रीति तिवारी शो से बाहर हो गई हैं। रीति तिवारी के दोबारा बिग बॉस हाउस में जाने की भी खबरें थीं, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। जब रीति शो में थीं, तो उनकी सिंगिंग, गाली-गलौच और अभद्र भाषा के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। घर में हुए एक कैप्टेंसी टास्क के दौरान रीति तिवारी का उदिति सिंह और काजी तौकीर के साथ जोरदार झगड़ा हुआ था। इसे लेकर सलमान खान ने वीकेंड पर उनकी क्लास लगाई थी। हालांकि, बाद में रीति ने काजी से माफी मांगी थी और दोनों का बॉन्ड बेहतर होता नजर आया था। अब एविक्शन इंटरव्यू में रीति ने उनके और काजी के बदले हुए रिश्ते पर खुलकर बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
काजी जी ने मुझे दिल से माफ किया है...
'बिग बॉस 20' से बाहर होने के बाद रीति तिवारी ने एविक्शन इंटरव्यू नें कहा कि घर से बाहर निकलते वक्त उन्होंने काजी तौकीर से माफी मांगी थी और काजी ने उन्हें माफ भी कर दिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी रिंग फ्लॉन्ट की, जो काजी ने उन्हें एविक्ट होते वक्त दी थी। रीति ने कहा कि यह रिंग इस बात का सुबूत है कि काजी ने उन्हें दिल से माफ कर दिया है और गुड लक के तौर पर उन्होंने यह रिंग दी है। रीति ने कहा कि काजी ने रिंग देते वक्त उनसे कहा था कि वह बहुत बड़ी स्टार बनेंगी।
सलमान खान के लिए कही यह बात
रीति ने काजी के बारे में बात करते हुए यह भी कहा कि जो कुछ भी हुआ, उसका उन्हें काफी बुरा नहीं किया और उन्हें लगा कि उन्होंने गलत किया है। रीति ने बताया कि सलमान सर ने उन्हें उनकी गलती का एहसास दिलवाया था।
रीति ने एलिमिनेट होने के बाद किया था यह पोस्ट
रीति तिवारी ने घर से बाहर आने के बाद उनकी और काजी की कुछ फोटोज पोस्ट की थीं और उस रिंग की भी फोटो शेयर की थी, जो उन्हें काजी ने दी थी। रीति ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "मैं तुम्हारे साथ हूं और तुम्हारा साथ हमेशा दूंगी और जब मैं वापस आऊंगी, तब भी तुम्हारे साथ उसी तरह खड़ी रहूंगी।"
रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच क्या हुआ था?
घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुए एक 'डिस बैटल' में रीति ने उदिति, काजी और उनकी टीम के बारे में काफी कुछ कहा था, जिसे लेकर काजी भड़क गए थे और बात गाली-गलौच व धमकियों तक पहुंच गई थी। बाद में माही विज यह कहती भी नजर आई थीं कि रीति, काजी से जलती हैं, क्योंकि उन्हें घर में रॉकस्टार वाला दर्जा नहीं मिल रहा है। वीकेंड के वार पर उन्होंने सलमान खान से कहा था कि बतौर इंसान काजी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने काजी से माफी मांगी थी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
