टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ 6 सितंबर से टीवी और ओटीटी पर वापसी कर रहा है। 'बिग बॉस 20' के कई प्रोमोज सामने आ चुके हैं और सलमान खान के इस रियलिटी शो के लिए कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। कुछ के नाम पर मुहर लग चुकी है, तो कुछ सेलेब्स के नाम को लेकर अटकलें तेज हैं। इसी बीच रैपर बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी के भी इस विवादित रियलिटी शो में हिस्सा लेने की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स और ईशा रिखी के बीच बातचीत जारी है और जल्द उनके नाम पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा एक कंटेट क्रिएटर के नाम को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।
सलमान खान के शो में होगी बादशाह की वाइफ की एंट्री?
सोशल मीडिया पर बिग बॉस की इनसाइड अपडेट देने वाले कई पेज अपनी रिपोर्ट्स में दावा कर रहे हैं कि रैपर बादशाह की दूसरी बीवी ईशा रिखी, बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकती हैं। ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। मार्च 2026 में ईशा रिखी की मां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बादशाह और रिखी की कुछ फोटोज पोस्ट की थी, जिसमें दोनों शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे थे। इसके बाद कयास लगाए गए कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन कुछ लोगों ने यह भी दावा किया था कि ये फोटोज किसी म्यूजिक वीडियो की हैं। इसके बाद जून 2026 में ईशा ने बादशाह संग कुछ रोमांटिक फोटोज को पोस्ट की थीं और 'Ask Me Anything' सेशन के दौरान भी फैंस ने सवालों के जवाब देते हुए शादी की खबरों पर मुहर लगाई थी।
क्या अलग हो रहे हैं बादशाह और ईशा?
पिछले कुछ वक्त से बादशाह और ईशा रिखी की शादी में तनाव की खबरें आ रही हैं। ईशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई क्रिप्टिक पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने घुमा-फिराकर बादशाह पर कई आरोप लगाए थे। एक वीडियो में उनकी और बादशाह की कुछ फोटोज पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, "हर तूफान एक सबक देता है और हर प्रार्थना में उम्मीद होती है।" इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
अरिशफा खान की एंट्री के भी हैं चर्चे
ईशा रिखी के अलावा अरिशफा खान की एंट्री को लेकर भी बज बना हुआ है। अरिशफा एक पॉपुलर कंटेटर क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
इन दो कंटेस्टेंट्स के नाम आ चुके हैं सामने
हाल ही में सलमान खान ने एक प्रोमो पोस्ट करके 'बिग बॉस 20' के लिए दो कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील किए हैं। इनमें रिया अहीर (सीजेपी प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल) और लव गिल के नाम शामिल हैं। हालांकि, इनमें से किसकी एंट्री होगी, इसका फैसला जनता पर छोड़ा गया है।
कब और कहां देख सकेंगे 'बिग बॉस 20'?
'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर से कलर्स और जिओ हॉटस्टार पर होने जा रहा है। इस बार सलमान खान कंटेस्टेंट्स को दो वरदान यानी दो जीवनदान देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में रियल लाइफ 'अहम जी' के साथ एंट्री करेंगी गोपी बहू? जमकर मचेगा धमाल
यह भी पढ़ें- 'पतिदेव अब आप ही दीजिए इसका जवाब', ईशा रिखी ने बादशाह और अपनी शादी को लेकर पूछे गए सवालों पर कुछ यूं किया रिएक्ट
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
