'बिग बॉस 20' में बीती रात के एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घर में कई मुद्दों पर कई कंटेस्टेंट्स के बीच बहस हुई, जिसने घर का माहौल काफी गरम होता नजर आया। घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी कई कंटेस्टेंट्स काजी तौकीर पर निशाना साधते नजर आए। इसके बाद घर में कनिका मान और कुछ अन्य कंटेस्टेंट्स ने काजी की कई बातों को 'डबल मीनिंग' का टैग दे डाला और इसे लेकर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। हालांकि, काजी सीधे शब्दों में कहते नजर आए कि वो न सॉरी बोलेंगे और न घरवालों की बातों को चुपचाप सुनेंगे, क्योंकि उनके दिमाग में कुछ गलत नहीं था। इसे लेकर बिग बॉस हाउस में जोरदार हंगामा देखने को मिला था और अब सोशल मीडिया पर भी इन बातों पर बहस छिड़ गई है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

काजी तौकीर के इस कमेंट पर छिड़ी बहस

हालिया एपिसोड में कनिका मान और आसिफ खान, काजी तौकीर की एक टिप्पणी का जिक्र किया और कहा कि उनका यह कमेंट डबल मीनिंग लग रहा था। कनिका मान का कहना था कि काजी ने जिस तरह से अरिश्फा खान से 'लॉलीपाप' को लेकर कमेंट किया था, वह गलत था और उन्हें इसके लिए सॉरी बोलना चाहिए। इस पर काजी भड़कते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था और घरवाले फालतू के मुद्दे बना रहे हैं। 

काजी तौकीर को मिल रहा है सोशल मीडिया पर सपोर्ट

काजी तौकीर के कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। काफी लोग काजी को सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि काजी हमेशा घर में मौजूद सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स से बहुत इज्जत से बात करते हैं और खासकर उनका व अरिश्फा का बॉन्ड बहुत प्योर है। ऐसे में इस तरह से गलत मतलब निकालकर घरवाले जान-बूझकर काजी को निशाना बना रहे हैं। बता दे कि काजी के 'गंजी गुड़िया' वाले कमेंट पर भी घर में खूब बवाल हुआ था। हालांकि, शो को फॉलो करने वाली ऑडियंस का कहना है कि इस कमेंट पर पहले बाकी सदस्य भी हंस रहे थे, लेकिन बाद में वो इसे काजी के खिलाफ इस्तेमाल करने लगे।

यहां देखें सोशल मीडिया रिएक्शंस

 डबल मीनिंग जोक्स पर छिड़ी बहस

'बिग बॉस 20' के कल के एपिसोड के बाद जहां एक तरफ काजी तौकीर को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है, तो वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं कि मनोरंजन के नाम पर  शो का लेवल गिरता जा रहा है। कुल मिलाकर इन कमेंट्स पर सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग काजी के इरादों को सही बता रहे हैं और घरवालों को उन्हें टारगेट करने के लिए गलत ठहरा रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि इस तरह के कमेंट्स नहीं किए जाने चाहिए। बता दें कि इस पूरे मामले में माही विज, अरिश्फा खान और उदिति सिंह, काजी को सपोर्ट करते नजर आए थे। 

वीकेंड के वार पर सलमान देंगे किसका साथ?

इस पूरे मुद्दे पर वीकेंड के वार पर सलमान खान किसका साथ देंगे, यह देखने लायक होगा। बेशक यह मुद्दा वीकेंड के वार पर उठेगा और सलमान खान इस पर अपनी राय रखेंगे।

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar