Bigg Boss 20 Promo: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट माही विज इन दिनों शो में अकेली पड़ती नजर आ रही हैं। शो के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है, जिसमें माही फूट-फूटकर रोती हुई दिख रही हैं।
दरअसल, घर में लगातार उनको लेकर बन रहे नेगेटिव माहौल से माही बुरी तरह टूट गई हैं। उन्हें लग रहा है कि जानबूझकर उन्हें ही हर बात पर घेरा जा रहा है। इसी नाराजगी में उन्होंने शो छोड़ने तक की बात कह दी है।
लव गिल की मां के मैसेज से बढ़ा विवाद
सारा ड्रामा शुरू हुआ लव गिल की मां के एक ऑडियो मैसेज से। प्रोमो में दिखा कि लव की मां पंजाबी में माही को लेकर कुछ कह रही हैं। उन्होंने कहा कि माही को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए था क्योंकि वह उनकी उम्र की हैं।
माही को पंजाबी भाषा ठीक से समझ नहीं आई तो उन्होंने लव से पूछा कि आपकी मां ने क्या कहा? इस पर लव ने जो जवाब दिया उसने सबको चौंका दिया। लव ने कहा कि उनकी मां ने कहा कि अगर स्काउट न होता तो मैं इसे नंगा कर देती। हालांकि लव ने तुरंत सफाई भी दी कि उनकी मां ने एग्जैक्ट वो शब्द नहीं बोला था।
image credit- X (Nahyan)
माही ने कही शो छोड़ने की बात
इस पूरी घटना के बाद माही इमोशनली टूट गईं। रोते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे बस यही लग रहा है कि मुझे ही ऐसे ट्रीट किया जा रहा है। अगर यही सीन है तो मैं शो जारी नहीं रखूंगी। मुझे पैसे भी नहीं चाहिए।'
इतना कहकर वह आंसू पोंछते हुए वहां से चली गईं। बाद में वह बाथरूम में जाकर अकेले में रोने लगीं और बोलीं कि हर चीज के लिए मुझे ही टारगेट किया जा रहा है। मेरी भी फैमिली है जो बाहर से मुझे देख रही है। इस दौरान अरिश्फा खान उन्हें चुप कराती और संभालती हुई नजर आईं।
अब देखना यह होगा कि माही का यह गुस्सा सिर्फ पल भर का है या वह सच में शो को अलविदा कह देंगी। इसका खुलासा आज के एपिसोड में होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- X (Nahyan)
