'बिग बॉस 20' में इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने घर के दोनो ग्रुप्स को रियलिटी चेक दिया था और यह भी साफ किया था कि कैसे सामने दोस्ती का दावा करने वाले कंटेस्टेंट्स पीछे एक-दूसरे की बुराई करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद घर में रिश्तों के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं, जिसका असर नॉमिनेशन टास्क में भी देखने को मिलेगा। बीती रात के एपिसोड में जहां माही और उदिति के बीच खटपट हुई, वहीं माही यंग से भी नाराज दिखी। इसी बीच अरिश्फा और कनिका के बीच भी घर में जोरदार लड़ाई हुई। लेटेस्ट प्रोमो में घर में नॉमिनेशन टास्क हो रहा है, जहां लव गिल-अमन गांधी और स्काउट-काजी के बीच भिड़ंत होती दिख रही है। चलिए आपको बताते हैं कि घर में क्या कुछ खास हो रहा है?
माही और उदिति के बीच खटपट
'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह इस वक्त घर की कप्तान हैं और वह माही विज को चॉपिंग की ड्यूटी करने को कहती हैं, जिसके लिए माही मना कर देती हैं और कहती हैं कि उन्हें चॉपिंग नहीं आती है। इसके बाद उदिति कहती हैं कि माही जान-बूझकर ऐसा कर रही हैं और फिर दोनों अपने दोस्तों और बाकी सदस्यों के पास जाकर अपना पक्ष रखते हैं।
माही और यंग के बीच बदले समीकरण
माही विज और यंग डीएसए के बीच भी अपना रिश्ता काफी बदल चुका है। माही कहती हैं कि यंग ने उनसे कहा था कि उन्हें डेंगू हो जाए और ऐसा कहते हुए वह रोने लगतीहैं। इसके बाद वह अरिश्फा से यह भी कहती हैं कि उन्होंने नॉमिनेशन में उन्हें बचाकर गलती की।
काजी और स्काउट के बीच लड़ाई
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि काजी और स्काउट के बीच जबरदस्त लड़ाई होती नजर आ रही है। यंग, काजी को नॉमिनेट करते हुए कहते हैं कि वह घर में किसी की बात नहीं सुनते हैं, उन्हें लगता है कि बाहर ऑडियंस उनके साथ है। इसके बाद काजी इस बात पर रिएक्ट करते हैं और फिर स्काउट करते हैं कि वह विक्टिम कार्ड न खेलें।
यह भी पढ़ें- 'ये बिग बॉस वाली गेम मत खेलो...', Bigg Boss 20 में हाई वोल्टेज ड्रामा; अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच बहस
अमन और लव गिल में बहस
प्रोमो में अमन गांधी और लव गिल में बहस भी होती दिख रही है। अमन गांधी कहते हैं कि लव गिल ओवरएक्टिंग कर रही हैं। इसके बाद लव कहती हैं कि उनके साथ गलत लहजे में बात की जाती है, लेकिन जब वह कुछ बोलती हैं तो उसे ओवरएक्टिंग बता दिया जाता है।
कुल मिलाकर घर में इस समय जोरदार हंगामे हो रहे हैं और आने वाला एपिसोड भी काफी दिलचस्प होने वाला है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
