'बिग बॉस 20' के पहले ही एपिसोड से कंटेस्टेंट्स के बीच तू तू-मैं मैं का सिलसिला शुरू हो गया है। जहां पहले एपिसोड में माही विज की बॉसगिरी ने सारे घरवालों को परेशान कर दिया। वहीं दूसरे एपिसोड में अरिश्फा खान छोटी सी बात पर जमकर बखेड़ा खड़ा करती नजर आईं। ऐसा लग रहा है कि कंटेस्टेंट्स से जरा भी इंतजार नहीं हो रहा है और शुरुआत से ही वो फुल ऑन लड़ाई-झगड़े के मूड में हैं। अभी अरिश्फा खान की आम्रपाली दुबे और माही विज के साथ लड़ाई थमी नहीं थी कि इसी बीच लेटेस्ट प्रोमो में मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला। किचन ड्यूटीज के बीच में दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। चलिए आपको बताते हैं कि एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ?

मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच जुबानी जंग

'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि किचन ड्यूटीज को लेकर मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी। रीति तिवारी को बर्तन धोने की ड्यूटी मिली है और मैरी कॉम इसे लेकर उनसे सवाल करती हैं। इसके बाद रीति तिवारी कहती हैं कि वह अभी चाय बना रही हैं फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू होती है। मैरी कॉम कहती हैं कि उन्हें सब लोग जानते हैं और उनकी इज्जत करते हैं। इसके बाद रीति तिवारी कहती हैं कि वह भी उनकी इज्जत करती हैं, लेकिन वह उनकी बकवास नहीं सुनेंगी।

इन 4 सदस्यों पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार

'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते लव गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह घर से बेघर गोने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इन चारों में से कोई एक सदस्य इस हफ्ते घर से बेघर होगा। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते घर से कोई सदस्य बाहर नहीं होगा।

आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान में हुई लड़ाई

आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। अरिश्फा खान को इस बात से परेशान है कि घर में लोग उन्हें बच्ची बोल रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर काफी हंगामा किया। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है और उनका दिमाग बाकी सभी कंटेस्टेंट्स से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- 'लड़की हो चाय बनानी आती होगी...', Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के बर्ताव से पहले ही दिन परेशान हुए घरवाले

काजी और युंग के बीच हुई गाली-गलौच

कैंप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच गाली-गलौच और बहसबाजी हुई। काजी टास्क के संचालक थे और टास्क के बीच में दोनों ने नियमों के खिलाफ जाकर खूब लड़ाई की। बता दें कि गुल्लू, आसिफ खान और युंग कैंप्टेंसी के तीन दावेदार बने।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गुमनाम चेहरों पर दांव खेलना मेकर्स को पड़ेगा भारी या बनेगा टीआरपी का मास्टरप्लान? कास्टिंग पर उठे सवाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar