'बिग बॉस 20' में इन दिनों लव और स्काउट के रिश्ते को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां वीकेंड के वार पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने स्काउट पर कई सवाल दागे और लव पर इल्जाम लगाए, वहीं अब बीती रात के एपिसोड में लव इस पूरे मुद्दे पर अपना पक्ष रखने की कोशिश करती दिख रही हैं। वह काशवी के इल्जामों पर फूट-फूटकर रोती दिखीं और इसके बाद उन्होंने स्काउट से कई सवाल पूछे और कहा कि स्काउट ने उनकी इमेज खराब कर दी। जहां एक तरफ स्काउट, लव से दूरी बनाने की कोशिश करते नजर आए, वहीं लव अपने सवाल पर अड़ी रहीं। चलिए आपको बताते हैं कि बीती रात के एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ?

लव गिल ने स्काउट पर दागे सवाल

बीती रात के एपिसोड में लव गिल, स्काउट से कहती हैं कि ऐसे कोई बॉन्ड और रिश्ता खत्म हो जाता है क्या? जहां एक तरफ स्काउट उनसे बात करने से बचते हुए नजर आए, वहीं लव लगातार उनसे पूछती रहीं कि तुमने घास पर वो सब क्यों लिखा। लव ने उन्हें यह भी कहा कि उनके ऐसा करने की वजह से ही लोगों की नजरों में लव की इमेज खराब हुई है। स्काउट कहते हैं काशवी उन दोनों से ज्यादा समझदार है और उन दोनों को अब घर में ऐसे रहना चाहिए जैसे दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। लव ने कहा कि वह जीते जी मर रही हैं और उन्हें बहुत खराब लग रहा है।

यंग ने लगाए लव पर इल्जाम

यंग भी लव के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने घुमा-फिराकर लव पर इल्जाम लगाए और स्काउट से कहा कि लव ने उन्हें ट्रैप में फंसाया था, लेकिन अब वह बाहर आ चुके हैं और उन्हें लव से दूर रहना चाहिए।

लव को समझाते नजर आए स्काउट

काजी तौकीर बीती रात के एपिसोड में लव से कहते दिखे कि अगर स्काउट की तरफ से यह बॉन्ड सच्चा होता और यह रिश्ता दिल से होता, तो वह उन्हें इस तरह नहीं छोड़ देते। काजी ने लव से कहा, "हो सकता है तुम्हारी तरफ से फीलिंग ज्यादा रही हों...तुमने उसे भाई माना हो, लेकिन अगर उसकी तरफ से सच में कुछ होता तो वह खुलकर कहता है कि मसाज वाली बात ठीक नहीं लग रही है न तो वो सब नहीं करेंगे, लेकिन बहन है मेरी, खाना तो मैं उसी के साथ खाऊंगा।"

अपनी बात पर अड़ी रहीं लव गिल

लव गिल बार-बार स्काउट और यंग से पूछती नजर आईं कि उन्होंने घास पर क्या लिखा था, जो आज तक उन्हें नहीं पता और जिसकी वजह से ये सब हो रहा है। हालांकि, स्काउट और यंग उन्हें टालते हुए दिखे।

गुल्लू ने दिया लव का साथ

काशवी के इल्जामों के बात बीती रात के एपिसोड में गुल्लू, कनिका से बात करते नजर आए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर गलती थी तो स्काउट और लव दोनों की थी, लेकिन सबने लव पर इल्जाम लगाकर उसे अकेला कर दिया है।

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar