'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान ने रीति तिवारी की जमकर क्लास लगाई और काजी की तारीफ की। रीति तिवारी ने जिस तरह उदिति को लेकर गलत भाषा का इस्तेमाल किया था, उसे लेकर सलमान खान ने रीति को आड़े हाथ लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने आसिफ खान, यंग और कुछ अन्य सदस्यों को भी सच का आईना दिखाया। बीती रात के एपिसोड में अजय देवगन अपनी फिल्म 'दृश्यम 3' को प्रमोट करने पहुंचे थे और इसी बीच कई सदस्यों की पोल भी खुली। घर में कई क्लिप्स दिखाई गईं, जिसमें कुछ सदस्य एक-दूसरे की बुराई करते नजर आ रहे थे और इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। शो का नया प्रोमो भी आउट हो गया है, जिसमें गुल्लू को एक खास पॉवर मिली है, जिससे वह पूरा गेम पलट सकते हैं। चलिए आपको देते हैं पूरी इनसाइड अपडेट्स।
'बिग बॉस 20' से बाहर हुईं ईशा रिखी
'बिग बॉस 20' में बीती रात ईशा रिखी का सफर खत्म हो गया है। ईशा रिखी और यंग डीएसए इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे और जैसे कि उम्मीद जताई जा रही थी ईशा को कम वोट्स मिलने के चलते शो से बाहर होना पड़ा। हालांकि, सलमान खान उनके गेम की तारीफ करते हुए नजर आए।
घर में दिखाई गईं कुछ खास क्लिप्स
बिग बॉस हाउस में कुछ खास क्लिप्स दिखाई गईं, जिसमें घर के कुछ सदस्य पीठ पीछे दूसरे सदस्य की बुराई करते नजर आ रहे थे। अमन गांधी ने जिस तरह से कनिका मान के लुक्स पर कमेंट किया था, वह क्लिप भी दिखाई गई। इसके अलावा आम्रपाली और माही विज की भी कुछ क्लिप्स दिखाई गईं। जाहिर सी बात है कि इन्हें लेकर घर में इस हफ्ते बड़ा घमासान छिड़ सकता है।
गुल्लू को मिली खास पॉवर
लेटेस्ट प्रोमो में गुल्लू को घर का कप्तान होने के नाते खास पॉवर मिली है। बिग बॉस उन्हें यह अधिकार देते हैं कि जो सदस्य अपनी एक-एक लाइफलाइन खो चुके हैं, गुल्लू उनमें से दो सदस्यों को उनकी एक लाइफलाइन वापस दे सकते हैं। इस रेस में कनिका, उदिति, स्काउट, आसिफ, यंग और रीति थे। गुल्लू कहते हैं, "मैंने अभी तक जो दोस्ती निभाई है, पूरे दिल से निभाई है, ऐसे में मैं चाहूंगा कि उसको उसकी लाइफ वापस मिले।" प्रोमो में नहीं दिखाया गया है कि गुल्लू किन सदस्यों का नाम लेंगे, हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो गुल्लू, कनिका और उदिती को उनकी एक लाइफलाइन वापस देने वाले हैं।
नॉमिनेशन टास्क में आएगा बड़ा ट्विस्ट
आज घर में नॉमिनेशन टास्क भी होने वाला है। इसकी झलक भी प्रोमो में दिखाई गई है। इस बार नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने तगड़ा ट्विस्ट डाला है। घर के सभी सदस्यों को दो-दो की जोड़ियों में नॉमिनेशन के लिए एक्टिविटी रूम में जाना है और 10 मिनट के वक्त में आपसी सहमति से यह तय करना है कि वह किसे सुरक्षित और किसे नॉमिनेट करना चाहते हैं? अगर वे ऐसा नहीं कर पाए, तो दोनों ही सदस्य नॉमिनेट हो जाएंगे। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते किन सदस्यों पर एलिमिनेशन की तलवार लटकेगी?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गाली देने पर घिरीं रीति तिवारी, क्या वीकेंड के वार पर बेटी की क्लास लगाने पहुंचेंगे मनोज तिवारी?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1790539744680_m.webp)