'बिग बॉस 20' में बीती रात (17 सितंबर) के एपिसोड में घर को गुल्लू के रूप में दूसरा कैप्टन मिल गया है। यंग के बाद अब सत्ता गुल्लू के हाथ में आ गई है। जैसा कि पिछले प्रोमो में हिंट दिया गया था कि कैप्टेंसी के चारों दावेदारों को कैप्टन बनने के लिए एक अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा, तो बीती रात के एपिसोड में ऐसा ही हुआ। फाइनली गुल्ली को कैप्टेंसी मिल गई। आज रात का एपिसोड भी काफी दिलचस्प होने वाला है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि जहां एक तरफ बिग बॉस घरवालों से कुछ ऐसे सवाल पूछेंगे जो घरवालों के रिश्तों के समीकरण को बिगाड़ देंगे, वहीं माही और मैरी कॉम के बीच भी जोरदार झगड़ा होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट प्रोमो में क्या कुछ खास है?

घर में होगी माही विज और मैरी कॉम की लड़ाई

'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट प्रोमो में माही विज और मैरी कॉम के बीज जोरदार लड़ाई होती दिख रही है। मैरी कॉम, माही विज से कहती हैं कि आपका प्रोफाइल बड़ा है, आप हमसे तुलना मत कीजिए। इसके बाद माही कहती हैं कि कुछ बोल दिया तो आपको इतनी मिर्ची क्यों लग रही हैं? इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई बढ़ती जाती है और जब मैरी कॉम, माही विज से कहती हैं कि उन्हें उनकी इज्जत करनी चाहिए, तो माही गुस्से में जवाब देती हैं कि मैं आपकी इज्जत क्यों करूं? दोनों के बीच की तनातनी घर के माहौल को गरमा देती है।

'बिग बॉस' खेलेंगे घरवालों के साथ क्विज

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस, घरवालों के साथ एक क्विज खेलने वाले हैं, जिसमें वो घरवालों से पूछते हैं कि कौन घर में सबसे फेक है, कौन क्राई बेबी है और बुली गैंग में कौन-कौन शामिल है? इन सवालों के घरवालें क्या जवाब देंगे और कैसे इन जवाबों के बाद घर में बहसबाजी शुरू होगी, यह देखने काबिल होगा।

अरिश्फा और लव गिल के बीच बहस

जहां नए प्रोमो में माही गिल और मैरी कॉम के बीच लड़ाई होती दिख रही हैं, वहीं बीती रात के एपिसोड में लव गिल और अरिश्फा खान के बीच तकरार हुई। लव गिल, अरिश्फा से कहते हैं कि अगर कोई मेरे पीछ मेरे बारे में बात करेगा, तो मुझे दिक्कत होगी। इसके जवाब में माही कहती हैं कि अगर ऐसा है, तो तुम्हें भी सामने बात करनी चाहिए, तुम भी पीठ पीछे बात मत करो। इसके बाद आम्रपाली दुबे, लव गिल पर भड़कती हैं और कहती हैं कि हम 20 साल के करियर के बाद यहां बैठे हैं, हमें फुटेज की कोई जरूरत नहीं है, कोई हमसे ये न कहे कि हम यहां फुटेज के लिए आए हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar