बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में कैप्टेंसी की रेस और तेज होती नजर आई। कैप्टेंसी के दावेदारों और बाकी सदस्यों के बीच जबरदस्त भिड़ंत नजर आई। कंटेस्टेंट्स ने सोच-समझकर फैसले लिए, एक-दूसरे के गेम पर सवाल उठाए और बिग बॉस के एक बड़े ट्विस्ट का सामना किया। माही और उदिति के बीच लड़ाई, अरिश्फा के गेम पर सवाल और काजी के पुराने कमेंट पर बवाल...आज के एपिसोड में यही सब नजर आया। वहीं लेटेस्ट प्रोमो में गुल्लू से जुड़ी बात पर उदिति सिंह और लव गिल के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। चलिए आपको देते हैं सारी इनसाइड अपडेट्स।
कैप्टेंसी टास्क में घमासान
'बिग बॉस 20' के बीती रात के एपिसोड में कैप्टेंसी की रेस में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कैप्टेंसी टास्क के दौरान कई राउंड हुए। पहले राउंड में उदिति, अरिश्फा और अमन बातचीत करते नजर आए कि लव अगले राउंड में किसे बाहर करेंगी? अरिश्फा ने कहा, "दिमाग ही नहीं है इन पर...पता ही नहीं किसको निकालना है...।" इसके जवाब में उदिति ने कहा, "रीढ़ की हड्डी ही नहीं है इनकी क्या?" अमन ने कहा, "इसके बाद मैं ही निकल रहा हूं।" दूसरे राउंड में लव ने गुल्लू को परफॉर्म करने के लिए चुना। तीसरे राउंड में लव ने युंग से गुल्लू को हटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "एक कप्तान के रूप में मैंने इन्हें लाल गुलाब दिया था मुझे, एक कप्तान के रूप में बहुत अच्छे लगते थे लेकिन अभी और लोगों को मौका मिलना चाहिए।" आखिरी राउंड के बाद यंग डीएसए, माही और उदिति के साथ कैप्टेंसी के दावेदार बन गए। रिपोर्ट्स की मानें तो उदिति सिंह घर की कप्तान बन गई हैं।
काजी के 'लॉलीपॉप' कमेंट पर फिर हुई बहस
बिग बॉस 20 के बीती रात के एपिसोड में काजी के पुराने लॉलीपॉप कमेंट पर भी दोबारा बवाल हुआ। बता दें कि पहले भी इस मुद्दे पर घर में बहस हुई थी और घरवालों ने इसे डबल मीनिंग बताया था। हालांकि, वीकेंड के वार पर सलमान खान ने साफ किया था कि काजी का इरादा गलत नहीं था। अब एक बार फिर इस मुद्दे पर कनिका, अमन, माही और आम्रपाली तंज कसते नजर आए। इसे लेकर काजी की टीम ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करके कहा कि घर के अंदर जान-बूझकर काजी की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है।
मैरी को दुश्मन समझती हैं उदिति और माही?
बीती रात के एपिसोड में रसोई से जुड़े मुद्दे भी चर्चा का विषय रहे। मैरी ने आम्रपाली और लव को बताया कि उदिति और माही उसे दुश्मन की तरह महसूस करती हैं। इस मुद्दे पर घर में काफी चर्चा हुई। माही यह भी कहती नजर आईं कि मैरी रसोई में पक्षपात करती हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर के कमेंट्स पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, फैंस बोले- जानबूझकर किया जा रहा है टारगेट
लव गिल और उदिति सिंह में लड़ाई
लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल और उदिति सिंह के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है। उदिति, लव से कहती हैं कि वह जान-बूझकर गुल्लू से बात करती हैं और उनका खुद का कोई गेम नहीं है। उदिति यह भी कहती हैं कि लव की पर्सनालिटी पूरी तरह फेक है। प्रोमो में इस बात पर दोनों बहस करते दिख रहे हैं। ऐसे में अगला एपिसोड भी धमाकेदार होने वाला है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Promo: Yung DSA और Qazi Touqeer में जोरदार लड़ाई, कौन बना घर का नया कप्तान?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
