Lock Upp 2 में हंगामा और ड्रामा अब और ज्यादा बढ़ने वाला है, क्योंकि शो में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने जा रही है। पिछले हफ्ते सीजन की दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई थी और उन्होंने आते ही शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चौधरी समेत कई कंटेस्टेंट्स के साथ खूब पंगा लिया था। शिल्पा ने शो के अंदर काफी कुछ ऐसा भी कहा, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अब खबरों की मानें तो अपूर्वा मखीजा इस सीजन की दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि इस रविवार (19 जुलाई) या सोमवार (20 जुलाई) के एपिसोड में उनकी एंट्री दिखाई जा सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या अपडेट सामने आ रही है?

'लॉक अप 2' में हो सकती है अपूर्वा मखीजा की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा Lock Upp 2 की दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री बन सकती हैं। अपूर्वा की एंट्री की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस कहने लगे कि शो का विनर वो ही बनेंगी और अब शो में असली मजा आने वाला है। बता दें कि अपूर्वा का विवादों से पुराना नाता रहा है।

कुछ वक्त पहले ही अपूर्वा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो कॉम्प्रोमाइज को लेकर कुछ ऐसा कहती नजर आई थीं, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। इसके अलावा समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में उनके एक स्टेटमेंट की वजह से उन्हें काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। हालांकि, अपूर्वा हमेशा बेबाकी से ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेती नजर आती हैं। ऐसे में देखना होगा कि 'लॉक अप 2' में वो क्या कमाल करती हैं?

यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp में एंट्री करेंगे गौरव खन्ना? आकांक्षा चमोला के डिवोर्स अनाउंसमेंट का सच आएगा सामने

'द ट्रेटर्स' का हिस्सा रह चुकी हैं अपूर्वा मखीजा

द रेबेल किड' के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का हिस्सा रह चुकी हैं। यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर टेलीकास्ट हुआ था और इसे करण जौहर ने होस्ट किया था। इस शो में भी अपूर्वा का अंदाज काफी पसंद किया गया था।

'लॉक अप 2' पर लग रहा है स्क्रिप्टेड होने का इल्जाम

'लॉक अप 2' से योगेश रावत के बाहर होने की खबरें जैसे ही इंटरनेट पर फैलीं, लोग शो पर बायस्ड और स्क्रिप्टेड होने का इल्जाम लगाने लगे। कई यूजर्स ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। वहीं कई यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि अगर शिल्पा शिंदे को शिवांगी जोशी पर कमेंट्स करने को लेकर फटकार नहीं लगाई जाती है, तो ये साफ है कि मेकर्स उनका फेवर कर रहे हैं। बता दें कि 'लॉक अप 2' में आज अर्जुन कपूर 'जनता की आवाज' बनकर पहुंचने वाले हैं। इस एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें- शादी से पहले बाइसेक्शुअल थीं आकांक्षा चमोला, 'लॉक अप 2' में बोलीं- 'मेरे लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं'

आकांक्षा चमोला के स्टेटमेंट के बाद से ही गौरव और उनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। ऐसे में अगर गौरव खन्ना 'लॉक अप 2' में एंट्री करते हैं, तो यह काफी दिलचस्प होगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix, Instagram/Apoorva Mukhija