स्टार प्लस के पॉपुलर डेली सोप 'अनुपमा' में अब एक शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा पिछले काफी वक्त से अपने घर का सपना सजा रही है और कुकिंग कॉम्पटिशन जीतकर उस सपने को हकीकत में बदलना चाहती है, लेकिन लेटेस्ट प्रोमो की मानें तो अनुपमा की जिंदगी में अब एक नई चुनौती आने वाली है, जिसकी वजह से अनुपमा का यह सपना अधूरा रह सकता है। इस नए ट्विस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा नेशनल फूड कार्निवल के फाइनल्स में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहेगी और सेमीफाइनल में प्रेम की टीम 'अनुज कैफे' से हार जाएगी। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सीरियल में आगे क्या होने वाला है?

चकनाचूर हो जाएगा 'अनुपमा' का सपना?

'अनुपमा' के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि अपने सपने के बेहद करीब पहुंच चुकी अनुपमा के सामने किस्मत ने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। अनुपमा और दिग्विजय की टीम कुकिंग कॉम्पटिशन के फाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी और प्रेम-राही से हार जाएगी। ऐसे में अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है। इस कॉम्पटिशन में अपना सब कुछ दांव पर लगा चुकी अनुपमा को क्या वाकई हार मिलेगी या सीरियल में कोई नया ट्विस्ट आएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

इस प्रोमो को देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं। जहां कुछ फैंस का कहना है कि अनुपमा कॉम्पटिशन में नहीं हारेगी और कहानी में कोई नया ट्विस्ट आएगा और ये प्रोमो सिर्फ ऑडियंस की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए है, वहीं कई फैंस का कहना है कि ये अनुपमा के सफर का अंत नहीं है, बल्कि जिंदगी उसके लिए एक नई शुरुआत लिखने वाली है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में सीरियल में क्या नए ट्विस्ट आते हैं?

यह भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler: राही को धक्के देकर घर से बाहर निकालेगा प्रेम, अनुपमा फिर बनेगी बेटी का सहारा

अनुपमा और प्रेम के बीच है महामुकाबला


सीरियल की कहानी में फिलहाल अनुपमा और प्रेम के बीच महामुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां अनुपमा कुकिंग कॉम्पटिशन जीतकर अपना सपनों का घर बनाना चाहती है, वहीं प्रेम ने किसी भी हाल में अनुपमा को हराने की ठानी है। अनुपमा उसूलों के साथ यह प्रतियोगिता जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रेम अलग-अलग चालें चल रहा है। उसने अनुपमा को हराने के लिए उसकी रेसिपी डायरी भी चोरी कर ली थी। राही भी प्रेम और श्रुति को गलत ठहराकर अनुपमा को सही ठहराने की कोशिश करती है, लेकिन प्रेम उसकी बात नहीं सुनता है।

 

यह भी पढ़ें- लीप के बाद क्या 'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना की वापसी? अनुज कपाड़िया के किरदार को लेकर एक्टर ने कही ये बात


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar