इस मौसम में पहाड़ों की ठंडी वादियों में ट्रेकिंग और कैंपिंग करने का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन कई बार ट्रेकर्स अपने बैग में जरूरत से ज्यादा सामान भर लेते हैं, जिससे सफर का आनंद भारी थकान में बदल जाता है। ऐसे में पहाड़ों की चढ़ाई के दौरान आपके कंधे पर जितना कम बोझ होगा, आप मजा कर पाएंगे। आप केवल उन्हीं चीजों को साथ रखें जो बेहद जरूरी हों। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बैग का वजन कम करने के तरीके क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
बैग का वजन कम करने के तरीके
भारी और अलग-अलग बर्तनों की जगह एक ऐसा सिंगल ऑल-इन-वन कुकवेयर सेट लें जो आपस में फोल्ड हो जाता हो। इसके अलावा, भारी विंटर्स जैकेट ले जाने के बजाय लेयरिंग का फॉर्मूला अपनाएं, जिसमें हल्की टी-शर्ट के ऊपर एक थर्मल और एक विंडप्रूफ जैकेट पहनकर भी कड़ाके की ठंड से बचा जा सकता है।
अक्सर लोग सफर में डिब्बाबंद और भारी पैकेट वाला खाना रख लेते हैं, जो बैग में काफी जगह घेरता है। इसके बजाय घर की छोटी रिसाइकिल होने वाली थैलियों में जरूरत के अनुसार सूजी, ओट्स या प्री-मिक्स जैसी हल्की चीजें नापकर पैक करें। यह न सिर्फ आपके बैग का वजन घटाएगा बल्कि पहाड़ों में कचरा फैलने से भी रोकेगा।
इसे भी पढ़ें - कपड़ों को Fold करने के बजाय आजमाएं यह 'रोलिंग हैक', आधे सूटकेस में ही आ जाएगा पूरा सामान
फोटोग्राफी और रील्स बनाने के चक्कर में भारी ट्राइपॉड, कई सारे लेंस और बड़े पावर बैंक ले जाने की गलती न करें। एक छोटा, हाई-कैपेसिटी वाला कॉम्पैक्ट पावर बैंक और एक मजबूत गोरिल्ला पॉड ही आपके स्मार्टफोन के लिए काफी है।
पर्सनल केयर के लिए बड़ी प्लास्टिक की बोतलें या पूरी क्रीम की ट्यूब ले जाने के बजाय छोटी ट्रैवल-साइज डिब्बियों का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो पेपर सोप, सॉलिड शैम्पू बार और टूथपेस्ट टैबलेट्स जैसी सूखी और हल्की चीजों को अपनी किट में शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - Shoja Travel Guide: शिमला-मनाली घूमकर हो गई हैं बोर? एक बार जरूर देखें हिमाचल के इस खूबसूरत गांव का नजारा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
