आप भी अगर भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक जगहों पर ट्रेवल का सपना देख रही हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। 20 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले इस स्पेशल रेल टूर पैकेज के तहत आप आपको अरुणाचलम, चिदंबरम, त्रिची, मदुरै और कन्याकुमारी जैसे फेमस तीर्थ और पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि ट्रेवल के लिए आपको अलग से ट्रेन टिकट बुक करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि पैकेज में कंफर्म ट्रेन टिकट शामिल है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस पैकेज में किन-किन जगहों का ट्रेवल कराया जाएगा, इसकी शुरुआत किन शहरों से होगी और बुकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी क्या है?
पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
इस पैकेज का नाम DIVYA DAKSHIN YATRA WITH ARUNACHALAM है। इस पैकेज को अगर आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर सर्च नहीं कर पा रही हैं, तो आप आर्टिकल में दिए गए पैकेज का नाम कॉपी करें। इसे गूगल के सर्च बार में डालें और साथ में IRCTC लिखें। इससे आपके सामने रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट नजर आएगी, जिसपर क्लिक करते ही आप सीधा पैकेज पर पहुंच जाएंगी।
- इस पैकेज की टिकट आप हैदराबाद, सिकंदराबाद, चार्लापल्ली, जनगांव, काजीपेट, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, मधिरा, विजयवाड़ा, तेनाली जंक्शन, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर जंक्शन और रेनिगुंटा जंक्शन से ऑनलाइन बुक कर सकती हैं।
- पैकेज कोड SCZBG63 है।
पैकेज फीस क्या है?
इसमें कैटेगरी के हिसाब से पैकेज फीस बांटी गई हैं। आप अपने बजट के अनुसार इनका चयन कर सकती हैं। टिकट बुक करते समय ध्यान रखें कि रेलवे पैकेज टिकट का प्राइस प्रति व्यक्ति के हिसाब से लेता है।इकोनॉमी (SL) क्लास में प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 15,600 रुपये है। आप ट्रेन के जिस कोच का टिकट बुक करेंगे, उस हिसाब से फीस तय की जाएगी।
- स्टैंडर्ड (3AC) कोच में टिकट बुक करने पर प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 23,100 रुपये है।
- कम्फर्ट (2AC) कोच में टिकट बुक करने पर प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 29,500 रुपये है।
इस पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?
पैकेज में सभी यात्रियों के ट्रेन से आने-जाने की टिकट का खर्च शामिल किया गया है। इसका अर्थ है कि आपको अलग से पैसे खर्च नहीं करने होंगे। पैकेज में हर दिन रहने के लिए होटल का खर्च भी फीस में शामिल किया गया है। नॉन एसी और एसी गाड़ी का ऑप्शन आपके पैकेज फीस के हिसाब से तय होगा। स्लीपर कोच की टिकट बुक करने पर नॉन-AC गाड़ी से आपको शहर में घुमाया जाएगा।
- पैकेज में तीनों टाइम खाना मिलेगा, लेकिन केवल वेज की सुविधा है।
- ट्रेन में सुरक्षा, IRCTC टूर मैनेजर आपके साथ यात्रा करेंगे।
इस टूर पैकेज में यात्रियों को सुविधाएं पैकेज फीस के हिसाब से दी जा रही हैं। यात्री ध्यान रखें कि जिन पैकेज फीस का प्राइस सबसे कम है, उसमें सुविधाएं भी उसी हिसाब से तय की गई हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
