IRCTC की बीटा वेबसाइट यात्रियों के लिए फायदेमंद है या नहीं? इस लगभग हर यात्री यही जानना चाहता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि टिकट बुक करते समय रेलवे की वेबसाइट कई बार इतनी ज्यादा स्लो हो जाती है कि सभी डिटेल्स भरने के बाद भी एरर दिखाई देने लगता है। कई बार पेमेंट भी सफल हो जाती है, लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाती, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में IRCTC की नई बीटा वेबसाइट पुरानी वेबसाइट के मुकाबले कितनी फायदेमंद है? इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे। इन सुविधाओं को पढ़ने के बाद आप भी नई बीटा वेबसाइट को कैसे यूज करना है? इसके बारे में जान पाएंगे।
IRCTC Beta Website पुरानी वेबसाइट के मुकाबले कितनी अलग है?
IRCTC का नया Beta Website फीचर कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है। तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अब उन्हें वेबसाइट पर बार-बार एरर आने की चिंता नहीं होगी। पुरानी वेबसाइट पर कई बार अलग-अलग पेज खुलने में समय लगता था, लेकिन नई बीटा वर्जन में ऐसा नहीं होगा।
| फीचर | पुरानी IRCTC वेबसाइट | नई IRCTC Beta Website |
डिजाइन |
टिकट बुकिंग
सीट उपलब्धता चेक करना
स्पीड
ट्रेन सर्च
यात्रियों की जानकारी सेव होना
मोबाइल अनुभव
यूजर अनुभव
अपडेट
IRCTC Beta Website का यूज कैसे कर सकते हैं?
कई यात्री इसे यूज करने का सही तरीका नहीं जान पा रहे हैं। बता दें कि इसे यूज करने के लिए आपको फोन नें नई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। यह IRCTC की वेबसाइट का ही नया वर्जन है, जो पुराने ब्राउजर में ही दिखता है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल पर IRCTC की ऑफिशियर वेबसाइट www.irctc.co.in सर्च करना है।
- अब इस वेबसाइट को ओपन करेंगे, तो ऊपर ही आपको नया बीटा वर्जन भी लिखा हुआ नजर आ जाएगा।
- अब आपको नई बीटा वर्जन के इंटरफेस पर क्लिक करना है और आपके सामने नई वेबसाइट खुल जाएगी।
- इसके बाद आप लोकेशन का चयन करके आसानी से टिकट बुक कर पाएंगी।
- इन चीजों के अलावा आप सीधा गूगल पर IRCTC Beta Website सर्च करके भी सीधा नया वर्जन ओपन कर सकते हैं।
नई बीटा वेबसाइट उन यात्रियों के लिए बनाई गई है, जो वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करते हैं और स्लो प्रोसेस की वजह से परेशान रहते हैं। अब अगर फोन में ऐप नहीं है, तो आप सीधा वेबसाइट पर जाकर भी आसानी से टिकट बुक कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: irctc official website
