यात्रा के दौरान केवल कपड़े पैक करना ही काफी नहीं होता। ऐसा इसलिए, क्योंकि कुछ गलतियां ऐसी होती हैं कि इसकी वजह से यात्रियों को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ जाता है। इससे केवल समय और पैसे का नुकसान नहीं होता, बल्कि पूरे सफर का अनुभव भी खराब हो जाता है। लंबी दूरी की यात्रा करने का प्लान बना रहे यात्रियों को ऐसी गलतियां करने से बचना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जरूरी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको यात्रा के दौरान हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

ट्रेन यात्रा के दौरान इन बातों का जरूर रखें ध्यान

भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इनमें ऐसे हजारों लोग होंगे, जो यात्रा से पहले जरूरी चीजें ही साथ लेकर जाना भूल जाते हैं। कुछ चीजें ऐसी होती है, जिसकी वजह से उन्हें अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ जाती है।

1- ट्रेन लेने से पहले PNR स्टेटस जरूर चेक करें

यात्रा से पहले सबसे पहला काम आपको टिकट का अपडेट चेक करना चाहिए। टिकट कन्फर्म है या वेटिंग में है। किस स्टेशन पर ट्रेन आ रही हैं और कोच और सीट नंबर क्या है। इसके बारे में भी आपको पता होना चाहिए। इन चीजों के साथ-साथ आपको ट्रेन नंबर और अपना नाम भी चेक कर लेना चाहिए।

  • कई बार टिकट बुकिंग के दौरान टिकट पर नाम गलत दर्ज हो जाता है। ऐसे में गलत नाम के साथ आपको ट्रेन से यात्रा करने नहीं दिया जाएगा।

2- यात्रा की तारीख चेक कर लें

कुछ यात्री ऐसे भी होते हैं, जो टिकट बुक करते समय गलत तारीख एड कर देते हैं। ऐसे में जिस दिन वह सफर करने के लिए घर से निकलते हैं, उस दिन ट्रेन में उनकी कोई सीट ही नहीं होती। ऐसा स्थिति में उन्हें फाइन भी भरना पड़ जाता है और कई बार यात्रा कैंसिल भी करनी पड़ जाती है।

इसे भी पढ़ें- महिला ट्रैवलर के लिए होटल बुकिंग में सबसे अहम क्या है? जानिए एक्सपर्ट की राय

3-पहचान पत्र बैग में रखा है या नहीं

अब रेलवे कर्मचारी, टिकट के साथ-साथ पहचान पत्र भी दिखाने को कहते हैं। उम्र और नाम सही है और टिकट आपके नाम पर ही बुक है, इसके लिए यह जांच की जाती है। ऐसे में अगर आप साथ में ID Proof नहीं रखते हैं, तो आपको ट्रेन से उतरनाल भी पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- सूटकेस में जगह नहीं बचती? मिक्स एंड मैच की इस ट्रिक से होगी आसान पैकिंग

  • कोशिश करें कि फोन में अपने आधार कार्ड की फोटो सेव कर लें। इससे अगर आप पर्स में पहचान पत्र रखना भूल जाते हैं, तो फोन में दिखा सकते हैं।
  • आप अपने साथ वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस भी ले जा सकते हैं।

4-ट्रेन का समय क्या है?

कई बार ट्रेन लेट हो जाती है और यात्रियों को घंटों तक रेलवे स्टेशन पर बैठना पड़ जाता है। कुछ ट्रेनें 10 से 12 घंटे भी लेट हो जाती हैं। ऐसे में जिन यात्रियों का घर रेलवे स्टेशन से दूर होता है, उनके पास स्टेशन पर ही रुकने के सिवा और कोई चारा नहीं होता। इसलिए, घर से निकलने से पहले ट्रेन का समय और प्लेटफॉर्म जरूर चेक करें।

इन चीजों के अलावा बैग में मोबाइल, चार्जर और पावर बैंक भी जरूर चेक करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि आज लगभग हर काम मोबाइल से हो जाता है। ऐसे में अगर आप मोबाइल पूरी तरह चार्ज रखती हैं, तो ट्रेन लेट होने पर भी आप अपना फोन कई घंटों तक इस्तेमाल कर पाती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Magnific