हम सभी को परफ्यूम लगाने का बहुत शौक होता है। गर्मियों में तो हर कोई इसका इस्‍तेमाल करता ही है, लेक‍िन क्‍या आपने कभी एक चीज नोट‍िस की है क‍ि जब आप वही परफ्यूम लगाती है तो उसका फ्रैगरेंस कुछ और होता है और सामने वाले पर कुछ और। कई बार तो एक ही परफ्यूम की खुशबू क‍िसी पर बहुत लाइट होती है जबक‍ि दूसरे पर काफी हार्ड स्‍मेल आती है। ऐसे में सवाल यही आता है क‍ि ऐसा क्‍यों होता है?

दरअसल, जब हम परफ्यूम लगाते हैं तो हमारी स्‍क‍िन, शरीर के टेंपरेचर, पसीने को म‍िलाकर एक नई खुशबू बन जाती है। इसी कारण परफ्यूम हर क‍िसी पर एक जैसे नहीं मह‍कता है। हाल ही में रणवीर अलहाबाद‍िया के एक पॉडकास्ट में परफ्यूम इंडस्ट्री से जुड़े एक एक्‍सपर्ट ने भी बताया कि इंसान का खानपान और शरीर की बनावट परफ्यूम की खुशबू को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

हर क‍िसी की स्किन केमिस्ट्री होती है अलग

दरअसल, हम सभी की स्‍क‍िन अलग होती है। क‍िसी की ऑयली होती है तो कुछ लोगों की ड्राई। इसके साथ ही हर किसी की स्किन का नेचुरल ऑयल, पसीना और बैक्टीरिया भी अलग-अलग होते हैं। जब हम परफ्यूम लगाते हैं, तो परफ्यूम इन सभी चीजों के साथ मिल जाते हैं। यही वजह है कि एक ही परफ्यूम लगाने के बाद भी दो अलग-अलग लोगों से अलग-अलग तरह की खुशबू आती है।

यह भी पढ़ें- कन्नौज ही नहीं, इत्र के लिए फेमस है मध्यप्रदेश का यह बाजार; जानें लोकेशन

शरीर का टेंपरेचर भी बदल देता है म‍हक

आपने देखा होगा कि कुछ लोगों पर परफ्यूम की खुशबू बहुत जल्दी फैल जाती है। इसके पीछे शरीर का टेंपरेचर भी मायने रखता है। जिन लोगों की बॉडी का टेंपरेचर थोड़ा ज्यादा होता है, उन पर परफ्यूम जल्दी एक्टिव हो जाता है। वहीं कुछ लोगों में ये धीरे-धीरे मालूम चलता है।

यह भी पढ़ें- परफ्यूम या इत्र: गर्मियों में क‍िसकी खुशबू ज्‍यादा देर तक ट‍िकेगी? यहां जानें

खानपान भी बदल सकता है खुशबू

ये बात सुनकर शायद आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन आप क्या खाती हैं, इसका असर भी आपकी बॉडी ओडर और परफ्यूम की महक पर पड़ सकता है। एक्‍सपर्ट का कहना है क‍ि मसालेदार खाना, लहसुन, प्याज और कुछ तरह की दवाइयां शरीर की नेचुरल ओडर को बदल सकती हैं। जब ये नेचुरल ओडर परफ्यूम के साथ मिलती है, तो उसकी खुशबू भी थोड़ी अलग लगती है। इसल‍िए वेज‍िटेर‍ियन और नॉन वेज‍िटेर‍ियन पर भी अलग-अलग खुशबू मालूम पड़ती है।

यह भी पढ़ें- DIY Perfume: फूलों से घर पर ही बनाएं केमिकल-फ्री परफ्यूम, जानें आसान तरीका

पसीने से भी बदल जाती है खुशबू

परफ्यूम की खुशबू पसीने के कारण भी बदल सकती हैं। ये तो हम सभी को पढ़ाया गया है क‍ि दुन‍ियाभर में ज‍ितने लोग हैं, उनके पसीने की महक अलग होती है। ऐसे में जब पसीना और परफ्यूम म‍िलते ह‍ैं तो खुशबू चेंज हो जाता है।

यह भी पढ़ें- बार-बार परफ्यूम लगाने का झंझट खत्म, इन आसान तरीकों से घंटों खूबबू रहेगी बरकरार

तो अगर आप भी हर बार फील करती हैं क‍ि परफ्यूम की खुशबू हर क‍िसी पर अलग होती है तो हमने आपको इसके पीछे की वजह बता सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik