India Asian Games 2026: सुचिका तारियाल भारत की एक जानी-मानी और दिग्गज कॉम्बैट स्पोर्ट्स एथलीट (मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी) हैं। हरियाणा के रोहतक से ताल्लुक रखने वाली 36 वर्षीय सुचिका ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर खेल जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया है। रविवार को जापान के ऐची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में महिलाओं के ट्रेडिशनल 60 kg सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर लिया है। मगर आपको बता दें कि सुचिया ने जूडो खेल के लिए बल्कि छेड़छाड़ से बचने के लिए सीखा था।

छेड़छाड़ से लड़ने के लिए सीखा था जूडो

सुचिका जब लगभग 12 वर्ष की थीं, तब उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस घटना ने उन्हें अंदर से झकझोर कर रख दिया था और वह खुद को असहाय महसूस करने लगी थीं। इस डर से उबरने तथा अपनी खुद की सुरक्षा करने के लिए उन्होंने किसी भी कीमत पर लड़ने और मजबूत बनने का फैसला किया। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने जूडो सीखना शुरू किया, जो बाद में उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य बन गया।

सोमवार को सेमीफाइनल मैच

36 साल की सुचिका फाइनल में जगह बनाने के लिए सिंगापुर की हुई हून टीओ या ईरान की अरेजू सलीमिगालेहताकी से सामना होगा। उम्मीद यह है कि सुचिका गोल्ड मेडल जीत सकें। इस खेल में सेमीफाइनल में पहुंचने का मतलब ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ही आता है।

सुचिका का करियर से जुड़ी उपलब्धियां

सुचिका ने जूडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ बार नेशनल जूडो चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने साल 2019 के कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप और साउथ एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक जीते। जूडो के अलावा उन्होंने 2024 की जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। इतना ही नहीं बल्कि सुचिका 'एमटीवी रोडीज' और 'इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर' जैसे टीवी रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

एशियन गेम्स 2026 में आइची-नागोया एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) को पहली बार शामिल किया गया है। महिलाओं की पारंपरिक 60 किग्रा MMA स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की खिलाड़ी को हराकर सुचिका ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए एक मेडल पक्का कर दिया।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Olympic.com